Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Electric Pole Falls into Sewerage Board Pit in Sujanpur, Pathankot; Cyclist Dies
{"_id":"69f1ab04335b506bdd07c4ca","slug":"video-electric-pole-falls-into-sewerage-board-pit-in-sujanpur-pathankot-cyclist-dies-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के सुजानपुर में सीवरेज बोर्ड के गड्ढे से गिरा बिजली का खंभा, साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के सुजानपुर में सीवरेज बोर्ड के गड्ढे से गिरा बिजली का खंभा, साइकिल सवार की मौत
पठानकोट के सुजानपुर पुल नंबर 5 के पास नहर किनारे एक बड़ा हादसा हो गया। सीवरेज बोर्ड द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों की वजह से बिजली का एक खंभा गिर पड़ा। खंभा गिरने से बिजली की तारों की चपेट में एक साइकिल सवार आ गया, जिसकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। नगर काउंसिल के उपप्रधान सुरिंदर मनहास, काउंसलर के पति सुरिंदर शर्मा और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीवरेज बोर्ड जगह-जगह गड्ढे खोद रहा है, जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीवरेज बोर्ड की लापरवाही के कारण ही बिजली का खंभा गिरा।लोगों की मांग है कि सीवरेज बोर्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाए। कहा कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो लोग जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। लोगों का यह भी आरोप है कि विकास कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा, जिसके कारण ऐसे जानलेवा हादसे हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।