Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
In Phagwara, the Congress party staged a protest against the AAP government, joined by women.
{"_id":"69b7c4aadfaa83d23900cb37","slug":"video-in-phagwara-the-congress-party-staged-a-protest-against-the-aap-government-joined-by-women-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में कांग्रेस ने महिलाओं को साथ लेकर किया आप सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में कांग्रेस ने महिलाओं को साथ लेकर किया आप सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन
फगवाड़ा में कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को साथ लेकर आप सरकार के विरुद्ध विशाल रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर तथा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल विशेष तौर पर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने आम आदमी पार्टी सरकार से 1000 प्रतिमाह योजना के पिछले चार वर्षों का बकाया 48,000 एकमुश्त देने की मांग उठाई। जिला कांग्रेस प्रधान बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि सरकार अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू करने की बात कर रही है और उसके बाद दो-तीन महीने प्रक्रिया में ही निकल जाएंगे। दिसंबर में आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। इस तरह मात्र पांच छः महीने में भुगतान कर आम आदमी पार्टी दोबारा सत्ता हासिल करने का सपना देख रही है लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं होगा क्योंकि पंजाब के लोग उनकी नीयत समझ चुके हैं। धालीवाल ने आप सरकार अपने चुनावी वायदे के अनुसार पूरे पांच साल के पैसे देने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।