Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Kisan Congress Meeting in Moga Against Indo-US Trade Deal
{"_id":"69d71503ff0027995506c8d1","slug":"video-kisan-congress-meeting-in-moga-against-indo-us-trade-deal-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में किसान कांग्रेस की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में किसान कांग्रेस की बैठक
मोगा में इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में किसान कांग्रेस सेल की ओर से एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूएस के साथ ट्रेड डील का विरोध करना था, जिसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया गया। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा की अगुवाई में बैठक को संबोधित किया गया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के सह-इंचार्ज रविंदर डालवी भी उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि यदि यह डील पूरी तरह लागू होती है तो देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अपने संबोधन में सुखपाल सिंह खैरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों की बात तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आती है। उन्होंने कहा कि किसानों के हकों की रक्षा के लिए कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर इस डील का विरोध करेगी। इस दौरान खैरा ने पंजाब सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों मिलकर पंजाब को कर्ज की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है और नौजवान इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जनता के पैसों का दुरुपयोग विज्ञापनबाजी में कर रही है, जबकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है और गैंगस्टरवाद में वृद्धि हो रही है। बैठक के अंत में नेताओं और किसानों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की इस प्रस्तावित डील के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।