Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga Traffic Police Head Constable Gurbhej Singh raises public awareness through songs; receives recognition.
{"_id":"6a30f05195236763e80160eb","slug":"video-moga-traffic-police-head-constable-gurbhej-singh-raises-public-awareness-through-songs-receives-recognition-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल गुरभेज सिंह लोगों को गीतों से कर रहे जागरूक, मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल गुरभेज सिंह लोगों को गीतों से कर रहे जागरूक, मिला सम्मान
मोगा ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल गुरभेज सिंह ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल कर रहे हैं। वह ट्रैफिक नियमों संबंधी संदेशों को गीतों के माध्यम से सोशल मीडिया पर आम जनता तक पहुंचाते हैं। ड्यूटी निभाने के साथ-साथ उन्हें गीत लिखने का भी शौक है। हाल ही में गुरभेज सिंह ने सिद्धू मुसेवाला के फेमस गीत 295 की अंदाज में ट्रैफिक नियमों पर आधारित एक जागरूकता गीत प्रस्तुत किया, जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। गुरभेज सिंह की इस अनूठी पहल को पहले भी सराहना मिल चुकी है। वर्ष 2023 में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को गीतों के माध्यम से जागरूक करने के लिए उन्हें ट्रैफिक विभाग के एडीजीपी पंजाब द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया था। उनकी यह कोशिश न केवल लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, बल्कि समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी पहुंचा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।