Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Police arrested three suspects seen roaming near Pathankot Airbase.
{"_id":"6a01cbf8cbbe8aae3d0ee0f0","slug":"video-police-arrested-three-suspects-seen-roaming-near-pathankot-airbase-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"एयरबेस पठानकोट के पास घूमते दिखे तीन संदिग्ध पुलिस ने पकड़े, आरोपियों के पास मिला पंजाब पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरबेस पठानकोट के पास घूमते दिखे तीन संदिग्ध पुलिस ने पकड़े, आरोपियों के पास मिला पंजाब पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड
जिला पुलिस ने वायु सेना स्टेशन नौशहरा नलबंदा के निकट घूमते कार सवार तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस की नाकाबंदी दौरान जब तीनों पकड़े गए तो इनसे पंजाब पुलिस के कांस्टेबल का फर्जी आईडी कार्ड भी मिला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सराजदीन निवासी गांव गोगन थाना माहलपुर जिला होशियारपुर, बिल्ला निवासी गांव हालटा जिला होशियारपुर और तीसरे का नाम भी बिल्ला निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।
गत रात करीब 11 बजे गांव पंजूपुर की ओर से उक्त तीनों आई-20 कार नंबर पीबी07 बीडी5949 रंग सफेद में आए और पुलिस टीम ने नाके पर कार रोक कार्रवाई की। पुलिस नाकाबंदी दौरान पकड़े जाने पर फर्जी आईडी कार्ड दिखा तीनों कहने लगे की वे खूफिया डयूटी पर पठानकोट आए हैं। पुलिस कर्मचारियों ने जब आईडी कार्ड को जांचा तो फर्जी मिला। तीनों पुलिस आईडी कार्ड दिखाकर सुरक्षा एजेंसियों व टोल प्लाजा को चकमा दे रहे थे। डीएसपी डिटेक्टिव विपिन कुमार ने एक प्रैसवार्ता दौरान कहा कि जो तीनों युवक पुलिस ने पकड़े हैं उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके जब आगे की जांच की तो आरोपियों ने माना है कि उन्हें 2 दिन पहले सैली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप निकट पंजाब पुलिस के कांस्टेबल का पहचान पत्र मिला था। उक्त तीनों ने आईडी अपने कब्जे में योजना बनाई कि इसका टोल प्लाजा की पर्ची बचाने और पुलिस नाकों से भी बचाव के लिए इस्तेमाल करेंगे। तीन जिस भी टोल प्लाजा को क्रास करते तो वहां पुलिस कर्मचारी का नाम कांस्टेबल सुनीर शर्मा लिखा आता था। आरोपियों से जिस पुलिस कांस्टेबल का आईडी कार्ड बरामद हुआ है वे अमृतसर पुलिस लाइन में तैनात है, जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।