Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Robbery Gang Busted in Moga Two Accused Arrested Within 24 Hours
{"_id":"69d8c6a5994994dd2606c0bb","slug":"video-robbery-gang-busted-in-moga-two-accused-arrested-within-24-hours-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
मोगा पुलिस द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार की हे। थाना मेहिना के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल शाम करीब 4:10 बजे एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल पर गांव तखानवध की ओर जा रहा था। रास्ते में तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसे रोककर हथियारों के बल पर उसका मोबाइल फोन और 2000 रुपये छीनकर फरार हो गए। थाना मेहिना में बीएनएस के तहत दर्ज करके मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच और तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को ट्रेस कर लिया। मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह और बोहड़ सिंह निवासी गोलिया खुर्द और गिरफ्तार आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल (हीरो डीलक्स), एक सैमसंग मोबाइल फोन, 1000 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और आगे की पूछताछ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।