Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : Sub-inspector and his partner arrested taking bribe in Ferozepur
{"_id":"67ef80ea5d758ad6590bde45","slug":"video-sub-inspector-and-his-partner-arrested-taking-bribe-in-ferozepur-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फिरोजपुर में रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर और उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फिरोजपुर में रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर और उसका साथी गिरफ्तार
फिरोजपुर विजिलेंस टीम ने एक व्यक्ति से दर्ज मामले में उसकी मदद करने की एवज में बीस हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर और उसके आपरेटर साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान केंद्रीय जेल फिरोजपुर में तैनात पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सरवन सिंह और उसके साथी प्रदीप सिंह (प्राइवेट ऑपरेटर) के रूप में हुई है।
विजिलेंस विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कुलदीप सिंह निवासी गांव मठेरे जिला फिरोजपुर की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। सब-इंस्पेक्टर ने कुलदीप के भाई के खिलाफ दर्ज मामले में शिकायतकर्ता की मदद करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी और अपने प्राइवेट ऑपरेटर प्रदीप सिंह के जरिए मौके पर ही 20,000 रुपये ले लिए थे। जब आरोपी ने बाकी रकम की मांग की, तो शिकायतकर्ता ने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ फिरोजपुर विजिलेंस थाना में मामला दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।