सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   A teacher was crushed to death by a car for the sake of one lakh rupees

Alwar News: निजी स्कूल के शिक्षक की बेरहमी से हत्या, कार से कुचलकर ली जान; साला गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 10 Jul 2025 09:10 PM IST
A teacher was crushed to death by a car for the sake of one lakh rupees
अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के बख्तल की चौकी के पास बुधवार देर शाम एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक शिक्षक स्कूटी पर अपने साले के साथ जा रहा था, जिसे भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने राजेश शर्मा नामक युवक पर पहले पैसे लूटने की कोशिश और फिर हत्या की नियत से कार से कुचलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: सीएम भजनलाल शर्मा ने पत्नी के साथ किए श्रीनाथजी के दर्शन, मुड़िया पूर्णिमा मेले में की भागीदारी
 
मृतक की पहचान 35 वर्षीय कृष्णवीर शर्मा उर्फ फतेह राम के रूप में हुई है, जो रामनगर का रहने वाले थे और एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। बुधवार शाम वह अपने साले जितेंद्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर मन्ना का स्थित अपने घर से बख्तल की चौकी पहुंचा था।

ये भी पढ़ें: देश का पहला बालिका सैन्य विद्यालय जयमलसर में खुलेगा, 108 करोड़ की जमीन-भवन दान; कल आएंगे मंत्री

बताया जा रहा है कि कृष्णवीर के चाचा ससुर हरदयाल किसी जमीन की रजिस्ट्री कराने मिनी सचिवालय पहुंचे थे। इस दौरान मुंडिया नगर निवासी राजेश शर्मा ने हरदयाल से कथित रूप से पैसे लूटने की नीयत से हाथापाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े के दौरान हरदयाल के बेटे ने राजेश को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह नाराज हो गया और अपने चार साथियों के साथ कार में सवार होकर पीछा करने लगा। राजेश व उसके साथियों ने बख्तल की चौकी के पास कृष्णवीर और जितेंद्र की स्कूटी को जानबूझकर टक्कर मारी और फिर कार को दो-तीन बार पीछे कर उन्हें बेरहमी से कुचल डाला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कृष्णवीर की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

पुलिस कर रही जांच  
घटना के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान की थी इस शिवलिंग की स्थापना, सावन के सोमवार पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

10 Jul 2025

VIDEO: कोटवाधाम: जहां सदियों से जीवित है गुरु-शिष्य परंपरा की अखंड ज्योति, लगा जमांवड़ा

10 Jul 2025

Meerut: श्री बालाजी मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, भक्तों ने गुरुदेव नरेंद्र स्वामी का लिया आशीर्वाद

10 Jul 2025

गुरु पूर्णिमा पर अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पूरी ने की गुरु की पूजा

10 Jul 2025

आषाढ़ पूर्णिमा पर सारनाथ में धम्मचक्कप्पवत्तन संगोष्ठी का आयोजन

10 Jul 2025
विज्ञापन

Sikar News: फतेहपुर में रिकॉर्ड बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुलिस ने महिला चालक को रेस्क्यू कर बचाई जान

10 Jul 2025

अलीगढ़ के बरला थाना अंतर्गत मोहल्ला कोठी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या

10 Jul 2025
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मार्ग में शराब की दुकानों, सड़क में गड्ढों पर अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन बोले यह

10 Jul 2025

यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास लगातार 12वें दिन भी बंद

10 Jul 2025

फतेहाबाद के टोहाना में आईजी कॉलेज के बच्चो को यूनिवर्सिटी ने अंग्रेजी विषय में किया फेल, एबीवीपी के नेतृत्व में प्रिंसिपल को दिया ज्ञापन

10 Jul 2025

चोरी घटनाओं से आक्रोश, ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस चौके के बाहर दिया धरना

10 Jul 2025

लुधियाना में बोरी में महिला की लाश, सास-ससुर ने की रेशमा की हत्या

10 Jul 2025

फिरोजपुर पुलिस ने 99 किलो हेरोइन, 30 हथियार, 80 लाख ड्रग मनी पकड़ी

गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं को किया नमन

10 Jul 2025

लखनऊ में 15 सेकंड में 2100 पौधे लगाकर बनाया रिकार्ड, दूसरे दिन मुरझाए दिखे पौधे

10 Jul 2025

गुरु पूर्णिमा पर लखनऊ के राजेंद्र नगर में शास्त्री मांटेसरी स्कूल में बच्चों ने की गुरु वंदना

10 Jul 2025

लखनऊ के हरदोई रोड में हुई झमाझम बारिश

10 Jul 2025

धर्मांतरण की एसआईटी जांच कराने की मांग को लेकर हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

10 Jul 2025

अलीगढ़ के बरला में पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या, मामले पर मृतक के भाई ने बताया क्या, कब हुआ

10 Jul 2025

Solan: गुरु पूर्णिमा पर एकलव्य की गुरु दक्षिणा की सुनाई कहानी

10 Jul 2025

Hamirpur: गुरु पूर्णिमा पर दियोटसिद्ध में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Solan: गाईघाट स्कूल में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

10 Jul 2025

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अंक पत्र न मिलने पर बाबे सयैद गेट बंद कर किया हंगामा

10 Jul 2025

Hamirpur: दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर लेवल एथलेटिक मीट 2025- 26 का हुआ समापन

Hamirpur: बीपीएल चयन की गाइडलाइन को ग्राम पंचायत पपलाह के ग्रामीणों ने बताया अन्यायपूर्ण

Kanpur DM and CMO Case…डॉ. हरिदत्त नेमी ने स्टॉफ की बुलाई मीटिंग

10 Jul 2025

कुकरैल के सुगमऊ वन क्षेत्र में लगाए गए पौधों की माली ने की सिंचाई

10 Jul 2025

डीसीपी वेस्ट ने श्रावण महीने में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियों का लिया जायजा

10 Jul 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ के मल्टी लेवल पार्किंग के पास भंडारे का आयोजन

10 Jul 2025

लखनऊ के क्राइस्ट चर्च कॉलेज की छुट्टी के बाद पार्क रोड पर लगा जाम

10 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed