{"_id":"686f8e724b3fe1bd060edf59","slug":"video-alga-ka-bral-thana-ataragata-mahall-katha-ma-patana-na-parama-saga-malkara-karaii-pata-ka-hataya-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के बरला थाना अंतर्गत मोहल्ला कोठी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के बरला थाना अंतर्गत मोहल्ला कोठी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या
अलीगढ़ के बरला थाना अंतर्गत मोहल्ला कोठी की घटना सामने आई है। दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले 32 वर्षीय सुरेश को अपनी पत्नी के किसी पुरूष के साथ संबंध का पता चला। उसने पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध किया। पत्नी को यह बुरा लगा। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के ऊपर गोलियां चलवा दीं। प्रेमी ने सुरेश की हत्या कर दी।
प्रेमी ने विरोध में सुरेश के भाई पर भी हमला किया। उसके चेहरे और शरीर पर छर्रे लगे। वह बाल-बाल बच गया। हत्या कर प्रेमी स्वयं बरला थाने पहुंच गया। पुलिस ने मामले मे हत्यारोपी और मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक सुरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।