{"_id":"689739aa811add1cda086282","slug":"three-accused-sentenced-to-life-imprisonment-in-double-murder-case-alwar-news-c-1-1-noi1339-3266198-2025-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: एससी एसटी कोर्ट ने दोहरे हत्याकांड में तीन को सुनाया आजीवन कारावास, घात लगाकर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: एससी एसटी कोर्ट ने दोहरे हत्याकांड में तीन को सुनाया आजीवन कारावास, घात लगाकर किया था हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 09 Aug 2025 08:09 PM IST
अलवर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट, अनीता सिंदल ने बानसूर थाना क्षेत्र में 11 वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड के तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। विशेष लोक अभियोजक योगेन्द्र सिंह खराणा ने बताया कि 18 दिसंबर 2014 को मृतक महेन्द्र गुर्जर के भाई रामस्वरूप निवासी कड़ियों की ढाणी ने बानसूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई महेन्द्र गुजर और महेश मीणा मोटरसाइकिल से खोहरी से इंद्राणा जा रहे थे। जैसे ही वे चासी का वाला तिराहे पर पहुंचे, आरोपियों सेगराम, महेश उर्फ मुरेश और अनिल सिंह ओर अन्य ने पूर्व योजना के तहत घात लगाकर दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
ये सभी लोग लाठी फर्सी के अलावा माउजर ओर पिस्टल भी लिए हुए थे। हमले में महेंद्र वे महेश मीणा गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर चोटों के कारण दोनों जनों की उपचार के लिए अलवर हॉस्पिटल लाया गया। वहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर दोनों को एसएमएस अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर अस्पताल में दोनों की उपचार दौरान मौत हो गई। कोर्ट ने इसे नृशंस और जघन्य हत्या मानते हुए तीनों को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह मामला 2014 में हुआ था और इसका फैसला ग्यारह साल बाद दिया गया है। फैसले में दोनों को कठोर कारावास की सजा दी गई है और दोनों पर अर्थदण्ड भी लगाया गया है। सुनवाई के दौरान न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेज ओर गवाहों के बयान पर भी गौर किया गया और इन सभी पर गौर करने के बाद दोनों को कोर्ट ने दोषी मन और दोनों को सजा सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।