सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Insistence to save the house: Girl clashes with police, girls stand on the roof in front of JCB

Rajasthan News: 'हमारा घर मत तोड़ो', जेसीबी के सामने डटीं बेटियां, बाड़मेर में हाई वोल्टेज ड्रामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 09:49 AM IST
Insistence to save the house: Girl clashes with police, girls stand on the roof in front of JCB

राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान उस समय भावुक और तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब अपने घर को बचाने के लिए परिवार की बेटियां जेसीबी के सामने डट गईं। सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।

अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन

बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित बाड़मेर ग्रामीण पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कच्चे-पक्के निर्माण, झोपड़ियां और अन्य अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

घर बचाने छत पर चढ़ीं बेटियां

कार्रवाई के दौरान अपने घर को बचाने के लिए परिवार की दो-तीन बेटियां ईंटों से बने कमरे की छत पर चढ़कर बैठ गईं। लड़कियों का प्रयास था कि प्रशासन उनके घर पर बुलडोजर न चलाए और उनका आशियाना बच जाए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे लंबे समय तक छत पर डटी रहीं।

पुलिस से भिड़ी युवती

इसी दौरान एक अन्य युवती अपनी झोपड़ी को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से उलझती नजर आई। वह बार-बार झोपड़ी के अंदर जाने की कोशिश कर रही थी ताकि जेसीबी मशीन उसकी झोपड़ी को नहीं तोड़ सके। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर बाहर निकाला, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार विरोध करती रही और अपने घर को बचाने के लिए संघर्ष करती दिखाई दी।

तहसीलदार और सरपंच प्रतिनिधि में बहस

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बाड़मेर ग्रामीण तहसीलदार हुकुमचंद और बाड़मेर ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि खेराजराम प्रजापत के बीच भी तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच हुई नोकझोंक के चलते मौके का माहौल कुछ समय के लिए गर्मा गया।

महिला बोली- घर में कमाने वाला कोई नहीं

कार्रवाई के दौरान एक महिला ने बताया कि उसके परिवार में कमाने वाला कोई पुरुष नहीं है और केवल बेटियां ही हैं। महिला ने कहा कि उनकी बेटियां घर को बचाने के लिए छत पर चढ़ी थीं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मदद की मांग करते हुए कहा कि उनके पास अपनी जमीन नहीं है और वे बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं।

40 साल से रह रहे परिवार का दावा

वहीं स्थानीय एक व्यक्ति ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से इसी स्थान पर रह रहा है। उसका कहना है कि करीब दो से ढाई साल पहले उसने ईंटों से एक कमरा बनवाया था। अब प्रशासन की कार्रवाई में उसका घर भी टूट गया है, जिससे परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।

कार्रवाई के दौरान बना रहा तनावपूर्ण माहौल

अतिक्रमण हटाने की पूरी कार्रवाई के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि प्रशासन ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जारी रखी, जबकि प्रभावित परिवार अपने आशियाने को बचाने के लिए आखिरी समय तक संघर्ष करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Meerut: सरधना में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

25 Jun 2026

एसएसबी फायरिंग रेंज से सटे जंगल में लगी भीषण आग

25 Jun 2026

गंगा कटानरोधी कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन; VIDEO

24 Jun 2026
विज्ञापन

जिला जेल का अफसरों ने किया निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला मातमी जुलूस, VIDEO

24 Jun 2026
विज्ञापन

पौने चार करोड़ की गांजा को कराया नष्ट, VIDEO

24 Jun 2026

उजियार घाट पर अव्यवस्था के बीच मुंडन संस्कार में उमड़ी भारी भीड़, VIDEO

24 Jun 2026

डीएम ने निष्क्रिय आशाओं की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, VIDEO

24 Jun 2026

जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो ने किया छपरा टांडा कला पौधशाला का औचक निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

शुक्लागंज: पीडब्ल्यूडी से एनओसी न मिलने से राजधानी मार्ग पर नाला निर्माण लटका

24 Jun 2026

शुक्लागंज: सरैया आरओबी पर सपोर्टिंग एंगल लगाने का काम शुरू

24 Jun 2026

VIDEO: लॉन्चिंग के समय क्षतिग्रस्त हुआ था पुल का बीम, अब अपने खर्च पर दोबारा बनाएगा ठेकेदार; प्रमुख सचिव ने दिए आदेश

24 Jun 2026

बबीता पांडे गुमशुदगी प्रकरण के संबंध में भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें

24 Jun 2026

VIDEO: एनओसी लेकर टीटीजेड में 15 साल पुराने वाहन दाैड़ाने वालों पर होगी एफआईआर, स्मार्ट सिटी के कैमरों से रखी जा रही नजर

24 Jun 2026

कानपुर: मेहंदी के जुलूस में एक ही वर्ग के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई

24 Jun 2026

कर्णप्रयाग प्रकरण: जांच हरिद्वार भेजे जाने पर यूकेडी ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

24 Jun 2026

जालौन: अवैध कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, सात कोचिंग संस्थान सीज

24 Jun 2026

Damoh News: थप्पड़ का बदला लेने चार युवकों ने रची हत्या की साजिश, चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट; चार गिरफ्तार

24 Jun 2026

अंबाला कैंट बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चालक, कंडेक्टर ने किया RTA टीम पर हमला, पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

24 Jun 2026

हमीरपुर: युवक ने पहले बनाया वीडियो फिर जहर खाकर दी जान

24 Jun 2026

जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रहे प्रमुख

24 Jun 2026

Video: नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

24 Jun 2026

Jodhpur News: स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बाइक सवार से मारपीट पर मचा बवाल, गुस्साई भीड़ ने वाहन पलटा, पुलिस ने

24 Jun 2026

Video: न विश्राम की सुविधा, न पीने का पानी, घुप अंधेरे में बसों का इंतजार

Video: श्याम लाल कॉलेज को पछाड़ शाहबाद इलेवन के सिर सजा 100वां ट्रेडर्स कप का ताज

24 Jun 2026

Video: ग्राम्य विकास मंत्री ने नैनीताल में कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद की विकास कार्यों की समीक्षा, आर्थिकी मजबूत करने पर जोर

24 Jun 2026

Meerut: किठौर के श्रीराम एन्क्लेव में हुई डकैती का खुलासा, आठ गिरफ्तार, माल बरामद

24 Jun 2026

जगराओं में सनसनी: युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, थाना सिटी के बाहर फेंककर फरार हुए आरोपी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed