सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Mega Food Safety Training Drive Creates Record in Jaipur

Rajasthan News: जयपुर में मेगा फूड सेफ्टी ट्रेनिंग ड्राइव, दो दिन में 25 हजार को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 08:31 PM IST
Rajasthan News: Mega Food Safety Training Drive Creates Record in Jaipur
जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मेगा फूड सेफ्टी ट्रेनिंग ड्राइव के तहत नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस अभियान के तहत महज दो दिनों में करीब 25 हजार फूड हैंडलर्स को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन ही विभाग ने लगभग 15 हजार फूड हैंडलर्स को प्रशिक्षण देकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 और 18 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि इस प्रकार का व्यापक प्रशिक्षण अभियान पहली बार आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि राज्य में खाद्य सुरक्षा के स्तर को मजबूत करना है। इस अभियान में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के प्रमाणित ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें खाद्य सुरक्षा के मानकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

प्रशिक्षण के दौरान फूड हैंडलिंग के सही तरीकों, व्यक्तिगत स्वच्छता, किचन हाइजीन, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और संक्रमण से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। विभाग का मानना है कि प्रशिक्षित फूड हैंडलर्स अपने-अपने कार्यस्थलों पर इन मानकों का पालन सुनिश्चित करेंगे, जिससे खाद्य जनित बीमारियों में कमी आने की संभावना है।

पढ़ें- LPG Crisis: सांगानेर प्रिंटिंग उद्योग पर गैस संकट की मार, एक लाख रोजगार पर खतरा; उत्पादन ठप होने की कगार

संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस मेगा ड्राइव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूल पोषाहार योजना से जुड़े कर्मचारियों, अन्नपूर्णा रसोई संचालकों, होटल और ढाबा संचालकों सहित विभिन्न खाद्य व्यवसायियों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल आम लोगों के स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा, बल्कि खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों में जिम्मेदारी और जागरूकता भी बढ़ेगी। विभाग भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन: गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ रही गोदामों में भीड़

17 Mar 2026

Hamirpur: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में 30 अभ्यर्थियों ने लिया साक्षात्कार में भाग

Lucknow: CM Yogi Adityanath ने लाखों परिवारों को दी बड़ी सौगात, फिर देखिए मंच से क्या बोले?

17 Mar 2026

Meerut: आरजीपीजी कॉलेज में छात्राओं ने प्रस्तुत किया नाटक

17 Mar 2026

Meerut: सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी पर लग रही भीड़

17 Mar 2026
विज्ञापन

नाहन: सीबीएसई स्कूल में दाखिला बढ़ाने के लिए बैठक में हुई चर्चा

17 Mar 2026

फगवाड़ा में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को पांच लाख रुपये बांटे

17 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: रायबरेली: जलालपुर धई गांव में तीन मंदिरों में मूर्तियों की तोड़फोड़

17 Mar 2026

VIDEO: परीक्षा में एक-दूसरे की देखते रहे कॉपी, होती रही बातचीत, परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का दूसरा दिन

17 Mar 2026

Budaun: प्लांट को नेता के भाई ने किया था हाईजैक, अफसरों की हत्या के मामले में अब क्या खुलासा हुआ?

17 Mar 2026

VIDEO: गैस सिलिंडर की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, अमर उजाला संवाद में उठीं समस्याएं

17 Mar 2026

VIDEO: अवैध खनन के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस-राजस्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी

17 Mar 2026

VIDEO: नवसंवत्सर पर राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, राममंदिर में जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से करेंगी प्रवेश

17 Mar 2026

VIDEO: Ayodhya: जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

17 Mar 2026

लखनऊ: श्री राम लीला समिति ऐशबाग की ओर से आयोजित भारतीय नव वर्ष एवं चैती महोत्सव

17 Mar 2026

Sirmour: रेणुका बांध विस्थापितों को दिखाई जमीन और की गई निशानदेही

17 Mar 2026

लखनऊ: बुक फेयर में अवधी साहित्य संस्थान की ओर से आयोजित अवधी विमर्श एवं कवि सम्मेलन

17 Mar 2026

पेशाब की समस्या तो इमाम बनकर नमाज न पढ़ाएं; Eid से पहले विवाद, मुस्लिम संगठनों ने उठाए सवाल |

17 Mar 2026

Jammu: मॉडल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विरोध प्रदर्शन, धर्म की भावनाओं पर चोट का मामला

17 Mar 2026

Bihar: Tejashwi Yadav की फिर हार, Congress का साथ बेकार; Rajya Sabha Election Result से क्या संकेत?

17 Mar 2026

Una: ज्येष्ठ मंगलवार पर मां चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा कर्मियों ने संभाली व्यवस्था की कमान

17 Mar 2026

Sirmour: नाहन में 25 लाख रुपये से चकाचक होने लगी कोर्ट सड़क

17 Mar 2026

Moradabad: डेंटल सर्जरी का छात्र बना रहा आतंकियों का नेटवर्क, ATS ने पकड़ा, अब बाकी लोगों की बारी?

17 Mar 2026

रोहतक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे सांकेतिक धरना

17 Mar 2026

जटिल जबड़े की सर्जरी की प्रक्रिया को लेकर डॉक्टरों ने दी जानकारी

17 Mar 2026

कानपुर: सुरेंद्र नगर में गंदगी का अधिकार; मुख्य सड़क किनारे कूड़े के पहाड़ों से राहगीर बेहाल

17 Mar 2026

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट वितरित किया गया

17 Mar 2026

कानपुर: ब्रह्मलीन रामस्वरूप दास जी महाराज की आठवीं पुण्यतिथि पर संतों ने भरी गंगा निर्मलता की हुंकार

17 Mar 2026

कानपुर: जहां गैस के लिए मचा है हाहाकार, वहीं सबीना को मात्र 10 मिनट में मिल गया सिलिंडर

17 Mar 2026

कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट मार्ग पर नगर पंचायत की लापरवाही; सड़क खोदकर मिट्टी से पाटा

17 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed