{"_id":"69a15bbf9f6d50ad040b018a","slug":"holi-special-historical-ghota-gair-of-bhinmal-in-jalore-jalore-news-c-1-1-noi1335-3997643-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीनमाल की घोटा गैर: जब ‘बाबैया ढोल’ की एक थाप पर थिरक उठता है पूरा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीनमाल की घोटा गैर: जब ‘बाबैया ढोल’ की एक थाप पर थिरक उठता है पूरा शहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 07:21 AM IST
Link Copied
राजस्थान के जालोर शहर में होली के दूसरे दिन आयोजित होने वाली घोटा गैर एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के रूप में जानी जाती है। शहर के बड़े चौहटे पर खेले जाने वाली यह गैर केवल एक नृत्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि परंपरा, सामूहिक उत्साह और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
घोटा गैर की शुरुआत पारंपरिक रूप से से होती है। यहां से बाबैया ढोल की गूंज के साथ गैर रवाना होती है, जो सात निंबड़ी, खारी रोड, देतरियों का चौहटा, गणेश चौक होते हुए बड़े चौहटे तक पहुंचती है। पुराने समय से यही मार्ग निर्धारित है और आज भी उसी क्रम का पालन किया जाता है। ढोल जैसे ही मंदिर से निकलता है, खारी रोड पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है।
घोटा गैर की सबसे बड़ी विशेषता है 'बाबैया ढोल'। स्थानीय जाकोब तालाब क्षेत्र में रहने वाले मीर समाज के लोग पिछले करीब 62 वर्षों से इस ढोल को बजा रहे हैं। मान्यता है कि सैकड़ों वर्ष पुराने इस ढोल को ठाकुरों द्वारा मीर समाज को सौंपा गया था। यह ढोल वर्ष में केवल होली पर ही बाहर निकाला जाता है। इसकी ध्वनि इतनी विशिष्ट और प्रभावशाली होती है कि लोग स्वतः ही नृत्य के लिए आकर्षित हो जाते हैं। पहले इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई देती थी।
घोटा गैर में बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग हाथों में लठ लेकर ढोल की थाप पर जोश और उमंग के साथ नृत्य करते हैं। दिनभर विभिन्न समाजों और गणमान्य लोगों के यहां ढोल ले जाकर ‘करबा पीने’ की रस्म भी निभाई जाती है। शाम तक गैर शहर के प्रमुख चौहटों से होती हुई घंटाघर पहुंचती है और उसके चारों ओर चक्कर लगाए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।