Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Karauli News
›
Karauli News Action against smack under leadership of Thanadhikari Vasudev Baswal bounty criminal arrested
{"_id":"67c1a532eea028ece50d1910","slug":"langra-police-station-officer-vasudev-baswal-led-a-big-action-against-smack-10-thousand-rewarded-thug-arrested-karauli-news-c-1-1-noi1387-2675760-2025-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karauli News: थानाधिकारी वासुदेव बसवाल के नेतृत्व में स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: थानाधिकारी वासुदेव बसवाल के नेतृत्व में स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 06:07 PM IST
Link Copied
करौली जिले में लांगरा थाना पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत आरोपी कमल मीणा निवासी चिलाचौन्द को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस स्मैक की खरीद बिक्री को लेकर पूछताछ में जुटी है।
करौली लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव बसवाल ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऑपरेशन स्मैक आउट अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत लांगरा थाना पुलिस में स्मैक तस्करी के मुख्य आरोपी कमलमीणा पुत्र बच्चू मीणा उम्र 29 साल निवासी चिलाचौन्द थाना आंगई जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर करौली पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानो में एनडीपीएस एक्ट के सात मामले दर्ज हैं।
आरोपी पूर्व में गिरफ्तार पांच आरोपियों को स्मैक की सप्लाई करता था, जिसके बाद पूर्व में गिरफ्तार आरोपी स्मैक की करौली, सरमथुरा, बाड़ी, वजीरपुर सहित गांव में अन्य आसपास के क्षेत्र में स्मैक की बिक्री करते थे। इससे पूर्व गिरफ्तार इनामी बदमाश के आवास से स्मैक बिक्री के पांच लाख की नकदी जब्त की थी। लांगरा थाना अधिकारी ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद बिक्री को लेकर पूछताछ में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।