बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Congress attacked the district collectorate; police fired water cannons at protesters climbing the barricades.

Rajasthan: कोटा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने आए कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 04:57 PM IST
Congress attacked the district collectorate; police fired water cannons at protesters climbing the barricades.
नीट पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देश पर शुक्रवार को कोटा में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान नयापुरा से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली गई। रैली में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, गुजरात कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को जिला कलेक्ट्रेट से दूर कर दिया।

तनाव बढ़ने पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन
रैली जैसे ही जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, प्रदर्शनकारियों ने अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को पीछे धकेला। इसके बाद कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा और प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में हालात पर काबू पाया गया।

शांति धारीवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
अपने संबोधन के दौरान पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण छात्रों के परिजन कर्ज के बोझ तले दब गए हैं और कई छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद केंद्र सरकार ने छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कराया। धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में मजबूती से खड़े रहे, जबकि केंद्र सरकार ने संवाद करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास किया।

प्रहलाद गुंजल बोले- युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश हुई
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने अपने संबोधन में कहा कि 17 जून को राहुल गांधी ने कोटा आकर 'छात्रों की गूंज' के माध्यम से देशभर के युवाओं की आवाज उठाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में डूबी केंद्र सरकार ने देश के युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। गुंजल ने कहा कि पूरे देश में युवाओं ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की और सरकार को अपने फैसलों पर पीछे हटना पड़ा। उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल में युवाओं पर हुई कथित कार्रवाई का भी उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की।

यह भी पढ़ें: आदिवासी क्षेत्रों की भयावह तस्वीर, डूंगरपुर में 72.6% महिलाएं एनीमिया की शिकार, सांसद ने सदन में उठाया मुद्दा

एक मंच पर आए धारीवाल-गुंजल लेकिन समर्थकों में गुटबाजी
एआईसीसी के निर्देश के बाद इस प्रदर्शन में कांग्रेस के दो बड़े नेता पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल एक ही मंच पर नजर आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की, लेकिन मंच पर मौजूद उनके समर्थकों की नारेबाजी ने अंदरूनी गुटबाजी की तस्वीर भी सामने ला दी। दोनों नेताओं के समर्थक अपनी-अपनी ताकत दिखाने के लिए नारे लगाने लगे। हालांकि स्थिति को भांपते हुए प्रहलाद गुंजल ने हाथ के इशारे से अपने समर्थकों को शांत कराया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम से पहले दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी रैलियां भी अलग-अलग स्थानों से निकाली थीं, जिससे संगठन के भीतर मौजूद खींचतान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

01 Aug 2026

अमृतसर में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन तेज, चौराहों पर कूड़ा फेंककर जताया रोष

01 Aug 2026

टिकट की दावेदारी, साइकिल से दिल्ली कूच

01 Aug 2026

प्राचीन अष्टमुखी शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा, आमी नदी से मिला था शिवलिंग

01 Aug 2026

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली, घायल

01 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर में SFI का प्रदर्शन: शिक्षा बचाओ अभियान के तहत राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

01 Aug 2026

अमृतसर के बटाला रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर: ऑटो समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल

01 Aug 2026
विज्ञापन

अमृतसर में भंडारी पुल पर वाल्मीकि संगठनों में विवाद, ओम प्रकाश गब्बर पर FIR की मांग

01 Aug 2026

Video: सीतापुर में घर से दस लाख के जेवर और नकदी चोरी, छत से साड़ी के सहारे उतरे चोर

01 Aug 2026

मुरादाबाद में मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग, आसपास के घर कराए खाली

01 Aug 2026

Una Accident: नीलगाय को बचाने के प्रयास में खंभे से टकराई पिकअप, बड़ा हादसा टला

01 Aug 2026

Shahjahanpur: हत्यारोपी समीर पुलिस मुठभेड़ में घायल, सिपाही भी जख्मी

01 Aug 2026

जालंधर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कई लोगों को रौंदा, एक की हालत नाजुक

01 Aug 2026

बहादुरगढ़ में रेलवे रोड पर एक ही रात में कई दुकानों में सेंध, हजारों का माल और नकदी चोरी

Video: रायबरेली में पत्नी और पति ने प्रेमी की हत्या कर शव घर में दफनाया

01 Aug 2026

Hamirpur News: बिजली बोर्ड पर बढ़ा बकाया का बोझ, जल शक्ति विभाग पर 14 करोड़ रुपये बकाया

कानपुर: घाटमपुर में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अपर्णा बाजपेई के नेतृत्व में चला अतिक्रमण और सफाई अभियान

01 Aug 2026

Manali Accident: मनालसू नाले में गिरी जिमनी, दो युवकों की मौत; तीन घायल

01 Aug 2026

Jaipur: 'हम सब एक हैं, सरकार जरूर बनेगी', जयपुर में अशोक गहलोत का बड़ा दावा

01 Aug 2026

सफाई कर्मियों की हड़ताल पर निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने दिया बड़ा अपडेट

Rajasthan में 3 अगस्त से कमजोर पड़ सकता है मानसून, दो दिन बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी-उमस

01 Aug 2026

Bihar: भीड़ बनी जल्लाद! चोरी के शक में अमानवीय सजा

01 Aug 2026

कानपुर: हनुमंत विहार में दबंगों का आतंक, पहले हाथ तोड़ा और अब की फायरिंग

01 Aug 2026

Video: गोंडा में टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

01 Aug 2026

Video: गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का वांछित आरोपी घायल

01 Aug 2026

कानपुर के चंद्रनगर में ढही छत, मलबे में दबे चार लोग, दमकल और पुलिस का रेस्क्यू

01 Aug 2026

कानपुर के अरौल में खेल मैदान की बदहाली पर सीडीओ का संज्ञान

01 Aug 2026

पानीपत में सावन के शनिवार पर शिवालयों में उमड़ा भक्ति, रुद्राभिषेक के साथ हुई विशेष पूजा-अर्चना

01 Aug 2026

दिल्ली कैंट स्टेशन पर आज से 13 ट्रेनों का ठहराव बंद, नारनौल-रेवाड़ी के यात्रियों पर भी पड़ेगा असर

Bihar: 2026 पितृ पक्ष मेले की तैयारियां तेज, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं होंगी बेहतर

01 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed