सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: BJP MLA among three injured in road accident near Hanging Bridge, car hits onion-laden truck

Kota News: हैंगिंग ब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में भाजपा विधायक समेत तीन घायल, प्याज से भरे ट्रक से टकराई कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 17 Dec 2025 08:16 PM IST
Kota News: BJP MLA among three injured in road accident near Hanging Bridge, car hits onion-laden truck
जिले में नेशनल हाईवे-27 पर शंभूपुरा कट स्थित हैंगिंग ब्रिज के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में झालावाड़ जिले की डग विधानसभा से भाजपा विधायक कालूराम मेघवाल घायल हो गए। हादसे में उनके साथ चल रहे दो गनमैन भी चोटिल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नांता थाना अधिकारी चेतन शर्मा ने बताया कि विधायक कालूराम मेघवाल झालावाड़ से कोटा होते हुए जयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ की तरफ से कोटा आ रहे प्याज से लदे एक ट्रक से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विधायक और कार में सवार दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घायल गनमैन मनीष और सुरेश झालावाड़ पुलिस लाइन में तैनात हैं।

ये भी पढ़ें: Dausa News: कांग्रेस विधायक से बोले किरोड़ी मीणा- विकास में राजनीति नहीं, आपके काम को मना नहीं करूंगा

हादसे की सूचना मिलते ही शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के हालचाल पूछे।

पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में सामने आया कि विधायक की कार का चालक फ्लाईओवर पर चढ़ने से चूक गया था। इसके बाद वाहन आगे निकलकर शंभूपुरा कट से नेशनल हाईवे-52 की ओर मुड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। पुलिस का कहना है कि यदि फ्लाईओवर का उपयोग किया जाता तो संभवतः यह दुर्घटना टल सकती थी। मामले की जांच जारी है।

दो नेशनल हाईवे होते हैं मर्ज

कोटा से होकर गुजरने वाली चंबल नदी पर बना हैंगिंग ब्रिज नेशनल हाईवे-27 और नेशनल हाईवे-52 को आपस में जोड़ता है। इसी क्षेत्र में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा एक अतिरिक्त ब्रिज भी बनाया गया है, जिसके जरिए एनएच-27 से एनएच-52 की ओर जाया जा सकता है। कोटा की ओर आने वाले भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरते हुए उदयपुर-चित्तौड़ और बूंदी-जयपुर मार्ग पर निकलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: अपनों की तलाश में भटक रहे लोग, भाई तो किसी का बेटा लापता; सिसकते घरवाले...रुला देगा ये वीडियो

17 Dec 2025

VIDEO: पेंशनर्स दिवस समारोह...क्या है पेंशन प्राप्त करने वालों का दर्द, सुनिए

17 Dec 2025

VIDEO: पेंशनर्स दिवस समारोह... 75 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों का हुआ सम्मान

17 Dec 2025

अमृतसर में कपड़े धो रही महिला पर भतीजी ने फेंका कैमिकल, चेहरा झुलसा

17 Dec 2025

Jaipur: Rajasthan में जल संकट को लेकर जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने क्या कहा?

17 Dec 2025
विज्ञापन

Jammu: सांबा में हाई-टेक नकल का खुलासा, दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा हैक

17 Dec 2025

VIDEO: संदिग्ध विस्फोट में युवक की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका, जामो के भादर रोड पर ढहा मकान

17 Dec 2025
विज्ञापन

जेसीबी से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, VIDEO

17 Dec 2025

यमुनानगर में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी 30-40 प्रतिशत, रेंगते नजर आए वाहन

17 Dec 2025

Hanumangarh: एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के चलते छावनी में बदला इलाका, आया वीडियो।

17 Dec 2025

पेंशनरों ने मांगों को लेकर बिलासपुर की बैठक, सरकार के खिलाफ जताया रोष

17 Dec 2025

Jodhpur News: जोधपुर दौरे पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, गिनाईं निवेश और रोजगार की संभावनाएं

17 Dec 2025

Video : सीएम योगी आदित्यनाथ के 8 साल बेमिसाल पर आधारित पुस्तक गतिमान उत्तर प्रदेश का विमोचन कार्यक्रम

17 Dec 2025

रामपुर में कचरा शुल्क 75 रुपये किया, नगर परिषद की बैठक में हुआ फैसला

17 Dec 2025

विनय कुमार बोले- दो सप्ताह के भीतर होगी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

17 Dec 2025

VIDEO: राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण समारोह, सीएम योगी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

17 Dec 2025

VIDEO: खुले नाले में पैरापेट वॉल तोड़कर गिरा ई-रिक्शा, युवक की मौत, सामने आया दुर्घटना का सीसीटीवी

17 Dec 2025

VIDEO: विश्व हिंदू परिषद और बजरंज दल के पदाधिकारियों ने निकाला मार्च, दिया ज्ञापन

17 Dec 2025

VIDEO: नेशनल पीजी कॉलेज पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

17 Dec 2025

VIDEO: गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

17 Dec 2025

VIDEO: उत्तर प्रदेश जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन, रखी अपनी मांगें

17 Dec 2025

VIDEO: KGMU: ऑन्कोलॉजी विभाग के स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित

17 Dec 2025

VIDEO: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में बैंक में तैनात एक युवक की मौत

17 Dec 2025

VIDEO: अपर्णा यादव ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, नवजात बालिकाओं के परिजनों को बांटे कंबल

17 Dec 2025

CM Yogi: 'बीते साढ़े आठ वर्षों में हमने यूपी की तस्वीर बदली' बोले सीएम योगी | Uttar Pradesh

17 Dec 2025

Hamirpur: अजमेर ठाकुर बोले- प्रदेश सरकार की कथनी-करनी में अंतर

रामपुर बुशहर: 80 साल से अधिक आयु के पेंशनरों को किया सम्मानित

17 Dec 2025

हमीरपुर: राजपूत महासभा ने पटवारी भर्ती के लिए समान शुल्क निर्धारित करने के निर्णय का किया स्वागत

यमुनानगर में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली विभाग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

17 Dec 2025

फतेहाबाद के टोहाना में लाल छज्जू राम पहाड़िया मेमोरियल ट्रस्ट व सहारा रेस्क्यू टीम ने जरूरतमंद बच्चों को जूते व कपड़े वितरित

17 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed