सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Kota Mahotsav to begin Feb 21, free entry at Chambal River Front, grand preparations underway

Kota News: कोटा महोत्सव की तैयारी शुरू, 21 फरवरी से होगा आगाज, चंबल रिवर फ्रंट पर नि:शुल्क प्रवेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 12:01 PM IST
Kota News: Kota Mahotsav to begin Feb 21, free entry at Chambal River Front, grand preparations underway
जिले में 21 फरवरी से आयोजित होने वाले दो दिवसीय कोटा महोत्सव के लोगो का विमोचन जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर महोत्सव से जुड़े विभिन्न एसोसिएशन और संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रमों की रूपरेखा और आमंत्रण पत्र का भी विमोचन किया गया।

कलेक्टर ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 21 फरवरी को सुबह 8 बजे गोदावरी धाम में श्री गणेश वंदना, महाशृंगार और भजन गायन से होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे शौर्य घाट, चंबल रिवर फ्रंट पर लोकल टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोपहर 12 बजे मास्टर शेफ प्रतियोगिता, 1:30 बजे सुरीला कोटा के तहत संगीत प्रस्तुति और शाम 4 बजे घूमर शो होगा। शाम 5:30 बजे चंबल रिवर फ्रंट (पश्चिमी घाट) पर चंबल महाआरती आयोजित की जाएगी। रात 7 बजे शौर्य घाट पर सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन होगा।

22 फरवरी को सुबह 7 बजे मथुराधीश मंदिर से हैरिटेज वॉक शुरू होगी, जो गढ़ पैलेस, पद्मनाभ मंदिर, किशोरपुरा गेट, कोटड़ा हाउस, कैथूनीपोल, सुभाष चौक होते हुए रामपुरा कोतवाली तक जाएगी। प्रतिभागी साफा पहनकर इसमें शामिल होंगे। गढ़ पैलेस के दरीखाने में कचौरी फेस्ट आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला अंतिम चरण में, FSL में जहर की पुष्टि नहीं, मेडिकल बोर्ड करेगा घोषणा

सुबह 11 बजे शौर्य घाट पर म्हारो राजस्थान के तहत लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। निरोगी कोटा कार्यक्रम के अंतर्गत टॉक शो भी आयोजित किए जाएंगे दोपहर 2:30 बजे कोटा ऑन स्क्रीन्स फिल्म फेस्टिवल में चयनित फिल्मों का प्रदर्शन होगा। शाम 4:30 बजे बॉलीवुड गायक क्षितिज तारे की प्रस्तुति और 6 बजे कोटा डोरिया फैशन शो आयोजित होगा। रात 8:30 बजे दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर मेगा सेलिब्रिटी नाइट होगी।

22 फरवरी को सुबह 11 बजे से सेवन वंडर्स पार्क में पेट शो आयोजित होगा। पेट ऑनर्स को क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

चंबल रिवर फ्रंट पर नि:शुल्क प्रवेश

कोटा विकास प्राधिकरण ने आदेश जारी कर 21 और 22 फरवरी को चंबल रिवर फ्रंट के पश्चिमी हिस्से पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की घोषणा की है। आमजन और उनके दोपहिया वाहनों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने शहरवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

युवती को आशीर्वाद देना साधु को पड़ा भारी, वीडियो वायरल; VIDEO

13 Feb 2026

गांव छोड़कर गए थे बाहर, लोगों ने जमीन पर किया अतिक्रमण; VIDEO

13 Feb 2026

VIDEO: सीकरी में नहर की गूल बंद किए जाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, डेढ़ दर्जन लोग घायल

13 Feb 2026

कानपुर: सड़क निर्माण के दौरान किया गड्ढा, नहीं लगाई बैरिकेडिंग

12 Feb 2026

कानपुर: दुर्गा मंदिर के सामने लीकेज लाइन के चलते सड़क पर जलभराव की समस्या

12 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: नया शिवली रोड की जर्जर हालत, फैली बजरी

12 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर बारासिरोही जाने वाले सड़क की दुर्दशा

12 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: गली में अस्पताल, सड़क पर भरा सीवर का पानी

12 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर पनकी रोड पर लाइन लीकेज, सड़क पर भरा पानी

12 Feb 2026

कानपुर: मानक के विपरीत बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा

12 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर बंबा रोड पर डाल दिया घरों से निकला हुआ मालबा

12 Feb 2026

कानपुर: नया शिवली रोड स्थित सड़क की जर्जर हालत

12 Feb 2026

VIDEO: कांवड़ यात्रा मार्ग का एसएसपी ने किया निरीक्षण, हाथी गेट से बड़े वाहन किए जा रहे डायवर्ट

12 Feb 2026

VIDEO: एटा में फंदे पर लटके मिले चाची-भतीजे, तीन साल से कर रहे थे इश्क

12 Feb 2026

Muzaffarnagar: दिल्ली में 2027 पर मंथन...ताल कटोरा में बजेगा रणसिंघा, सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर हुई बैठक

12 Feb 2026

कानपुर: गुमटी बाजार सुबह खाली कराया, शाम को फिर अतिक्रमण

12 Feb 2026

कानपुर: लीकेज एलपीजी सिलिंडर में धमाका होने से घर में लगी आग, छह झुलसे

12 Feb 2026

VIDEO: 21 साल से फरार, प्रमोद से बना परवेज, 50 हजारी का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दर्ज हैं 17 मुकदमे

12 Feb 2026

VIDEO: निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन

12 Feb 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में अंडरपास संकरा होने पर ग्रामीणों का हंगामा, निर्माण कार्य रुकवाया

12 Feb 2026

कानपुर: डोमनपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

12 Feb 2026

कानपुर: खोदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, अफरा-तफरी

12 Feb 2026

कानपुर: श्री नंदेश्वर मंदिर पहुंचे डीसीपी, महाशिवरात्रि मेले के संबंध में परखी सुरक्षा व्यवस्था

12 Feb 2026

कानपुर: एक छात्र के गुड मॉर्निंग न कहने पर शिक्षक ने 25 बच्चों को दो घंटे क्लास में खड़ा रखा

12 Feb 2026

VIDEO: चकराता विंटर कार्निवाल में झलकी जौनसारी जनजाति की छटा

12 Feb 2026

Faridabad: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में पंजाब की फुलकारी दुपट्टों की धूम, महिलाएं जमकर कर रही खरीदारी

12 Feb 2026

Noida: नोएडा स्टेडियम के पास ट्रैफिक लाइट बंद, पुलिस की तैनाती भी नहीं

12 Feb 2026

Noida: महायोगी गोरखनाथ विवि के कुलपति के घर पहुंचे सीएम योगी, नोएडा में नवविवाहित जोड़े को दी बधाई

12 Feb 2026

महर्षि प्रीमियर लीग सीजन 5: वीआईपीएस ने बीपीआईटी को 31 रनों से हराया, चोटिल खिलाड़ी भी मैदान पर उतरे

12 Feb 2026

फरीदाबाद: बिजली निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिले भर में किया प्रदर्शन

12 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed