{"_id":"69f45abf8f5bb1747a0170d9","slug":"thieves-enter-empty-house-via-chimney-before-housewarming-steal-cash-and-jewellery-worth-lakhs-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4230460-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्पाइडरमैन स्टाइल में चोरी: गृह प्रवेश से पहले ही चिमनी के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के गहने और नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पाइडरमैन स्टाइल में चोरी: गृह प्रवेश से पहले ही चिमनी के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के गहने और नकदी पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 02:42 PM IST
कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के ग्राम बड़नगर स्थित सारणों की ढाणी में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गृह प्रवेश से पहले ही अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। बदमाश रसोई में लगी चिमनी के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
परिवार के बाहर होने का उठाया फायदा
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक राजू सारण अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था। वहीं उसकी पत्नी मीना देवी मंदिर में पूजा करने के बाद एक अन्य कार्यक्रम में गई हुई थी। इसी दौरान घर सूना पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
बिजली काटकर छत के रास्ते घुसे चोर
चोरों ने पहले घर की बिजली आपूर्ति काटी और फिर सीढ़ियों के सहारे छत पर पहुंचे। इसके बाद रसोई की चिमनी के जरिए घर के अंदर प्रवेश किया और अलमारी व संदूक खंगालकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।
रात में खुला चोरी का राज
घटना का पता रात करीब 10 बजे चला, जब मीना देवी घर लौटीं। उन्होंने घर की बिजली बंद देखी तो पड़ोस में रह रहे परिजनों को सूचना दी। अंदर जाकर देखा तो घर के दरवाजे खुले मिले और सामान बिखरा पड़ा था। नकदी और गहने गायब मिलने पर तुरंत प्रागपुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और जांच टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भजनाराम पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल, एमओबी और बीटीएस टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
जल्द खुलासे का आश्वासन
थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि इन घटनाओं से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।