सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Unique Devotee Reaches Khatu Dham Bound in Heavy Chains, Completes Padayatra from Reengus to Khatu

Sikar News: भारी जंजीरों में बंधकर श्याम बाबा के दरबार पहुंचा अनूठा भक्त, रींगस से खाटू तक पूरी की पदयात्रा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Thu, 17 Jul 2025 10:02 PM IST
Unique Devotee Reaches Khatu Dham Bound in Heavy Chains, Completes Padayatra from Reengus to Khatu
जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में एक बार फिर भक्ति की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जब उत्तराखंड के नैनीताल निवासी केशव सक्सेना ने अपने पूरे शरीर को 12 भारी लोहे की जंजीरों में बंधकर रींगस से खाटू धाम तक 18 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूरी की। यह उनकी दूसरी ऐसी यात्रा थी, जिसे उन्होंने जंजीरों में जकड़कर बाबा श्याम के प्रति अपनी अटूट आस्था के साथ संपन्न किया।

केशव ने रींगस के प्राचीन श्याम मंदिर से अपनी यात्रा शुरू की और बुधवार देर शाम खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस पूरी यात्रा को पूरा करने में उन्हें करीब 27 घंटे लगे। जंजीरों से बंधे शरीर के साथ यह यात्रा न केवल शारीरिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण थी, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक दृढ़ता का भी प्रमाण थी। केशव का जीवन बचपन से ही संघर्षों से भरा रहा। जब वह केवल 9 साल का था, तब उसके माता-पिता ने अलग-अलग विवाह कर लिए और उसे बेसहारा छोड़ दिया। ऐसे समय में उसने बाबा श्याम को अपना सहारा बनाया और तभी से उनके प्रति उसकी आस्था और समर्पण लगातार गहराता गया। वर्तमान में वह नैनीताल के पास एक कस्बे में पानी की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है।

ये भी पढ़ें: Kota News: बिगड़े हालातों का जायजा लेने पहुंचे ओम बिरला, रास्ता जाम होने के कारण ट्रेन से रामगंज मंडी पहुंचे

पिछले 12 वर्षों से वह बाबा श्याम का भक्त है। पहली बार 9 वर्ष की उम्र में खाटू आया था और तब से जब भी मन करता है, बाबा के दरबार में पहुंच जाता है। एक बार जब उसके पास पैसे नहीं थे, तब वह साइकिल से ही खाटू के लिए रवाना हो गया था। अब उसकी जंजीरों में बंधी यात्रा सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है।

बाबा श्याम के दर्शन के बाद केशव ने मांसाहार के विरोध में एक भावुक अपील भी की। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में भजन कार्यक्रम में जाते वक्त रास्ते में उन्होंने देखा कि लोग खुलेआम मांस काट रहे थे। इस दृश्य से आहत होकर उन्होंने लोहे की जंजीरें पहनकर बाबा श्याम से प्रार्थना की कि भारतवर्ष में जानवरों की हत्या बंद हो और मोदी सरकार से भी मांसाहार पर रोक लगाने की मांग की। खाटूश्यामजी को हारे का सहारा कहा जाता है और केशव सक्सेना की यह यात्रा इस कहावत को सार्थक करती है। माता-पिता भले ही साथ छोड़ गए हों, लेकिन बाबा श्याम ने केशव को अपनाया, यही उसके जीवन की सबसे बड़ी विजय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Uttarkashi: बारिश पर भारी पड़ी आस्था, सोमेश्वर महाराज की पूजा को खरसाली गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

17 Jul 2025

Una: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

17 Jul 2025

अलीगढ़ के खैर रोड पर गोंडा मोड़ के निकट स्कूली छात्र साईकिल समेत खुले नाले में गिरा

17 Jul 2025

17 दिनों से बंद बैजनाथ-नेरी-कांडापतन मार्ग यातायात के लिख खुला, लोगों ने ली राहत की सांस

17 Jul 2025

VIDEO: श्रावस्ती: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म व गर्भपात की आरोपी महिला सहित चार गिरफ्तार

17 Jul 2025
विज्ञापन

VIDEO : प्राथमिक स्कूलों के विलय का मोस्ट कल्याण का प्रदर्शन, जताई बच्चों की शिक्षा का अधिकार प्रभावित होने की आशंका

17 Jul 2025

शाहजहांपुर में खाद नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन, जिला कृषि अधिकारी का किया घेराव

17 Jul 2025
विज्ञापन

पीलीभीत में जिला पंचायत की बैठक में युवक ने कृषि अधिकारी को मारा थप्पड़

17 Jul 2025

जनशक्ति सम्मान समारोह में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों को किया सम्मानित

17 Jul 2025

हापुड़ में मां को कांवड़ में बिठाकर ला रहे अलीगढ़ के भोले

17 Jul 2025

Bijnor: धामपुर में विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

17 Jul 2025

झज्जर: बाल विवाह करना गैर जमानती अपराध: करमिंद्र कौर

फतेहाबाद: दिव्यांग छात्रों के लिए चिकित्सा मूल्याकंन शिविर का शुभारंभ

17 Jul 2025

कानपुर के बिल्हौर में बिजली विभाग का मेगा कैंप, बड़ी संख्या में शिकायतें लेकर पहुंचे उपभोक्ता

17 Jul 2025

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में देशभर में लखनऊ को मिला तीसरा स्थान

17 Jul 2025

लखनऊ में सुबह से मौसम रहा सुहाना, बूंदाबांदी ने गर्मी से दी राहत

17 Jul 2025

मुक्तसर के गांव उदेकरन में बरसात से डूबे कई खेत, फसलों को भारी नुकसान

पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गौरव मेमोरियल स्कूल बना चैंपियन

17 Jul 2025

कानपुर में चालिहा महोत्सव के पहले दिन रामबाग से बहराणा साहब का सरसैया घाट पर विसर्जन

17 Jul 2025

Meerut: परतापुर में दिनदहाड़े चोरी, परिवार के होते हुए ऊपर के कमरे से उड़ाए 12 लाख के गहने और नकदी

17 Jul 2025

Shimla: उपायुक्त कार्यालय के बाहर देश के शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ रहे यौन शोषण के खिलाफ प्रदर्शन

17 Jul 2025

गाजीपुर दौरे पर जलशक्ति मंत्री..., नाव से तटवर्ती इलाकों का लिया जायजा

17 Jul 2025

सावन में शुरू हुई कांवड़ यात्रा, मुगलसराय से बैजनाथ धाम के लिए निकले श्रद्धालु

17 Jul 2025

रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी से लूटीं सोने की बालियां

VIDEO: Gonda: मेगा शिविर में उमड़े उपभोक्ता, तीन दिन तक चलेगा

17 Jul 2025

स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा को मिला पुरस्कार

Meerut: मकान की मन्नत हो पूरी, अब परिवार के साथ साइकिल से हरिद्वार से ला रहे जल

17 Jul 2025

Meerut: बागपत अड्डा चौराहे से बड़ी गाड़ियों और टेंपो-ई-रिक्शा की एंट्री बंद, पैदल चलने को मजबूर लोग

17 Jul 2025

Meerut: विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम

17 Jul 2025

चंदौली पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ VIDEO

17 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed