Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: Railway Mazdoor Sangh demonstrated demanding amendment in the Unified Pension Scheme
{"_id":"66e552773694f8503e07a51e","slug":"north-western-railway-labor-union-members-demonstrated-in-abu-road-demanding-amendment-in-the-unified-pension-scheme-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2104192-2024-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: यूनिफाइड पेंशन स्कीम में संशोधन की मांग, आबूरोड में रेलवे मजदूर संघ सदस्यों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: यूनिफाइड पेंशन स्कीम में संशोधन की मांग, आबूरोड में रेलवे मजदूर संघ सदस्यों ने किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 09:19 PM IST
Link Copied
सिरोही यूनिफाइड पेंशन स्कीम में संशोधन की मांग को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ एवं एनएफआईआर के आह्वान पर दो दिवसीय देशव्यापी प्रदर्शन के पहले दिन रेल कर्मियों द्वारा आबूरोड रेलवे स्टेशन पर आगरा फोर्ट ट्रेन के ठहराव के दौरान विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा मांग के समर्थन में नारेबाजी की गई।
गौरतलब है कि उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ एवं एनएफआईआर के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान के तहत आबूरोड स्टेशन पर यह आयोजन हुआ। अहमदाबाद-आगरा फोर्ट सुपरफास्ट ट्रेन के स्टेशन पर ठहराव के दौरान यह आयोजन हुआ। इसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा यूपीएस में सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों का अंशदान ब्याज सहित लौटाने, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति होते ही पेंशन शुरू करवाने, अहर्क सेवा 25 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष करने, प्रत्येक वेतन संशोधन के समय पेंशन को संशोधित करने, ओपीएस की भांति पेंशनधारियों को 80 तथा 85, 90 एवं 95 वर्ष की आयु होने पर अतिरिक्त पेंशन का प्रावधान करने आदि संशोधन करने की मांगों को लेकर प्लेटफार्म पर रैली निकाली गई। मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए विरोध जताया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सुधीर जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यूनिफाइड पेंशन योजना में आवश्यक संशोधन करें। संशोधित यूपीएस ही स्वीकार्य होगी। इस मामले में रेलवे कर्मचारियों एवं यूनियन द्वारा सरकार का लगातार ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से रेलकर्मियों को विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुभाषदत्त जोशी, एतेन्द्र कुमार, विशाल सिंह राठौड़, योगवर्धन मिश्रा, सुनील शुक्ला, मुकेश मिश्रा, रूपाराम देवासी, असद उल्लाह, गौरव गौड़, हर्षद कुमार, बालमुकुंद एवं गोविंद ओझा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।