Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Tonk News BJP Holi Milan celebration then know what happened to MLA watch video
{"_id":"67d2f313f0c840d1b004a21c","slug":"mla-holi-program-in-niwai-tonk-tonk-news-c-1-1-noi1342-2724885-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tonk News: भाजपा का होली मिलन समारोह...फिर जानिए क्या हुआ विधायक के साथ, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: भाजपा का होली मिलन समारोह...फिर जानिए क्या हुआ विधायक के साथ, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 10:30 PM IST
Link Copied
टोंक जिले के निवाई में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को एक निजी गार्डन में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिल्ली इसरानी, विशिष्ट अतिथि नटवाडा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, अरनिया मंडल अध्यक्ष बद्री विजय रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि होली का त्योहार रंग उमंग का त्योहार है। आपस में आने वाले सभी त्योहारों को हमें मिलजुल कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। सभी त्योहार हमें भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के पावन प्रतीक होलिका दहन की आप सभी को बधाई। होली का त्योहार हमें विभिन्नता में एकता का संदेश देता है।
विधायक ने कहा, होली के विभिन्न रंगों से हमें यह शिक्षा मिलती है कि जिस प्रकार होली के रंग अलग प्रकार के होते हैं। इस प्रकार संपूर्ण देश भर के लोग आपस में होली मनाकर एकता का संदेश देते हैं। आपस में हुए मतभेद को बुलाकर हमें होली के पावन पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। होली के पावन पर्व पर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। शांति और सद्भावना से त्योहार को प्रेम पर्व मनाना चाहिए।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रसाद शर्मा, पार्षद नितिन छाबड़ा, गिर्राज जाट, छोटू महाराज, अजय पारीक, रामगोपाल सेवलिया, बुद्धराम मीणा, नारायण लाल यादव, रमाकांत शर्मा, आशाराम डोई, बाबूलाल सैनी, राम अवतार घाटी, जयनारायण कुमावत, जितेंद्र विजय, जितेंद्र धारवाल, योगेश जैन और सोनू श्रीमाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।