Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Tonk News Action by Administrative Reforms Department raids in all offices including Tehsil office
{"_id":"6703d0a53eaa3e0934031855","slug":"tonk-action-in-department-office-tonk-news-c-1-1-noi1342-2189318-2024-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tonk News: प्रशासनिक सुधार विभाग का एक्शन, तहसील कार्यालय सहित सभी दफ्तरों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: प्रशासनिक सुधार विभाग का एक्शन, तहसील कार्यालय सहित सभी दफ्तरों में छापेमारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 06:38 PM IST
Link Copied
राजस्थान में भजनलाल सरकार सुशासन लाने की जद्दोजहद कर रही है। लेकिन कुछ विभागों के अधिकारी और कर्मचारी ऐसे लापरवाह हैं कि उस पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राज्य सरकार कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक को मोटी तनख्वाह सिर्फ इसी वजह से देती है कि विभागीय कार्य समय पर और त्वरित गति से हो। लेकिन अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर न तो दफ्तर पहुंच रहे हैं। अफसरों की लेटलतीफी पर नकेल कसने के लिए भजनलाल सरकार का प्रशासनिक सुधार विभाग लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रहा है।
बता दें कि सोमवार को टोंक में प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने अलसुबह सरकारी दफ्तरों में छापेमारी कर अधिकारी, कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर जब्त कर लिए। प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने कार्रवाई कर नगर परिषद, विद्युत विभाग, तहसील कार्यालय सहित सभी दफ्तरों में छापेमारी की। इस दौरान 35 फीसदी अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
प्रशासनिक सुधार विभाग के उप शासन सचिव रमेश परेवा ने बताया कि सभी विभागों के रजिस्टर जब्त किए गए हैं। अब विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर दी जाएगी। साथ ही जिला कलेक्टर को भी एक लेटर दिया जाएगा, जिसमें तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट दी जाएगी। उसके बाद विभागीय का कार्रवाई भी होगी। आपकों बता दें कि इससे पहले भी कई बार प्रशासनिक सुधार विभाग ने छापेमारी कर कई दफ्तरों के उपस्थिति रजिस्टर जब्त किए थे। लेकिन लापरवाह अफसरों की मनमौजी और कार्मिकों की लेटलतीफी लगातार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।