{"_id":"6702c6530c9b256fb50e3a48","slug":"devotees-walked-10-kilometers-carrying-1111-meter-long-chunri-in-rajgarh-watch-video-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2188329-2024-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: राजगढ़ में 1111 मीटर लंबी चुनरी पैदल लेकर 10 किलोमीटर चले भक्त, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: राजगढ़ में 1111 मीटर लंबी चुनरी पैदल लेकर 10 किलोमीटर चले भक्त, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 08:10 AM IST
नवरात्रि के पर्व पर माता के भक्त अलग अलग तरीकों से मां को प्रसन्न करने का प्रयत्न करते है। ऐसे में हिंदू संगठन भी अपनी एक निर्णायक भूमिका निभाते है, जिसका बेसब्री से इंतजार लोगों को रहता है। एस ही पर्व के रूप में चुनरी यात्रा का एक कार्यक्रम राजगढ़ शहर में पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नगर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले माता के भक्त भी हिस्सा लेते है। उसी क्रम में राजगढ़ शहर में रविवार को हिंदू संगठनों की और से एक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 1111 मीटर की चुनरी जालपा माता को भेंट की गई।
बता दें कि राजगढ़ शहर में लगभग 14 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही परंपरा के मुताबिक हिंदू चेतना मंच वा अन्य हिंदू संगठन के द्वारा राजमहल प्रांगण से नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में एक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें महिलाए पुरुष और बच्चे अधिक संख्या में हिस्सा लेते हैं।
उसी क्रम में रविवार को राजगढ़ शहर के मध्य एम स्थित राजमहल प्रांगण से कन्याओं के पैर पूजन से चुनरी यात्रा की शुरुवात की गई, जिसके इंतजार में पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करने वाले लोगों की भीड़ में अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे की इस पल का शहर का हर एक नागरिक बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें राजमहल प्रांगण से शुरू हुई चुनरी यात्रा शहर के मुख्य बाज़ार से होती हुई नए बस स्टैंड और वहां से खिलचीपुर नाका और फिर सीधे जालपा माता के मंदिर में पहुंची, जहां माता को चुनरी भेंट की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।