{"_id":"6702c5e61fbd51252b0afec5","slug":"video-lots-of-fun-in-dandiya-night-grand-event-organized-on-occasion-of-navratri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डांडिया नाइट में जमकर मस्ती, नवरात्रि के मौके पर हुआ भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डांडिया नाइट में जमकर मस्ती, नवरात्रि के मौके पर हुआ भव्य आयोजन
रंगीलों मारो ढोलना रे....जोगिरा तारा.... जैसे गीतों पर महिलाओं और युवतियों ने रविवार की शाम खुब धमाल मचाया। मौका था नवरात्र के मौके पर नगर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित डांडिया नाइट का। डांडिया नाइट में महिलाएं और युवतियां जमकर झूमी। खुशी और मस्ती भरे वातावरण में आनंद उठाया और नवरात्र का शानदार तरीके से स्वागत किया। रंग-बिरंगे परिधान में शामिल महिलाएं और युवतियाें ने जमकर डांडिया नृत्य किया। मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी डॉ. तेजबीर सिंह पत्नी अभिलाषा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर डांडिया नाइट की शुरूआत की। इसके बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव, संगीता खन्ना, इति खत्री, मोना काबरा, उषा काबरा, शोभा खत्री समेत सैकड़ों महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला। इसके पहले आर्याही गुप्ता ने एकल नृत्य से गणेश वंदना कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। इसकेे बाद स्कूल के छात्रों ने आदि शक्ति मां जगदंबा की अराधना, रामायण आधारित लघु नाटकों का मंचन किया। अनेकता में एकता और सर्वधर्म समभाव के साथ शुरू हुए इस सांस्कृतिक महोत्सव में राजस्थानी, महाराष्ट्री, बंगाली, गुजराती नृत्यों की भी शानदार प्रस्तुति दी गई। प्रबंधक पुनीत मेहरा ने कहा कि त्योहार हमारे सांस्कृतिक धरोहर है। इसकी महत्ता तब और बढ़ जाती है, जब नवरात्रि जैसे पर्वों पर पूरब से लेकर पश्चिम तक सभी एक रंग में रंग जाते हैं। प्रधानाचार्य शालिनी मेहरा ने सभी का आभार जताया। मौके पर सुशांत तिवारी, ऐश्वर्या गुप्ता, अर्नव, अदिता, दीपक गुप्ता, दिव्यांश मिश्रा, श्रेया पांडेय, एंजल, रहमानी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।