{"_id":"6702c083f42344347c019d7f","slug":"video-ak-sharma-said-uttar-pradesh-state-which-produces-maximum-electricity-in-the-country","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बोले एके शर्मा, देश में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है उत्तर प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बोले एके शर्मा, देश में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है उत्तर प्रदेश
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी से उनका पारिवारिक लगाव है। उनके माता-पिता व अन्य सभी बराबर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए यहां आते रहे। वे भी प्रयागराज में जब पढ़ते थे तो नियमित तौर पर मां के दर्शन के लिए जरूर आते थे। सामान्य उपभोक्ताओं के भी तीन से चार हजार रुपये तक बिल आने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से बिजली की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। यदि कोई समस्या है तो विद्युत निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। मां के दर्शन-पूजन के बाद वे गंगा आरती में भी शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।