{"_id":"670369e98e71f1dc7e0a2199","slug":"video-bral-thhamaka-ma-satava-mata-ghayal-fatama-na-thall-ma-thama-taugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली धमाके में सातवीं मौत, घायल फातिमा ने दिल्ली में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली धमाके में सातवीं मौत, घायल फातिमा ने दिल्ली में दम तोड़ा
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में हुए विस्फोट में सातवीं मौत फातिमा की हुई है। उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी जेठानी, देवरानी और भाभी समेत परिवार की पांच महिलाओं की इस हादसे में मौत हो चुकी है। दो अक्तूबर को कल्याणपुर निवासी रहमान शाह के घर आतिशबाजी बनाने का काम चोरी छिपे किया जा रहा था। शाम को वहां जोरदार धमाका हो गया था। इससे रहमान शाह के घर समेत पांच घर जमींदोज हो गए थे। रहमान शाह के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम व तबस्सुम के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना भी मलबे में दबकर मर गई थीं। दो महिलाओं के शवों की पहचान सिरौली निवासी सितारा व नीना उर्फ निकहत के रूप में अस्पताल में हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।