Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Tonk News MLA Ramsahay Verma gave a gift to villagers know how many villages will get relief
{"_id":"67d2f542104812753d0e1e09","slug":"tonk-mla-ramshaye-inogration-road-tonk-news-c-1-1-noi1342-2724967-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tonk News: विधायक रामसहाय वर्मा ने दी ग्रामीणों को सौगात, जानिए कितने गांवों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: विधायक रामसहाय वर्मा ने दी ग्रामीणों को सौगात, जानिए कितने गांवों को मिलेगी राहत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 10:04 PM IST
Link Copied
टोंक जिले के निवाई में निवाई शहर से बनवाड़ा तक सड़क का विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आमजन की सुविधा को देखते हुए लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। 11 अप्रैल को 80 फीट रोड पर स्थित एयर कंडीशनर सामुदायिक भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विधायक रामसहाय वर्मा के अथक प्रयास से शहरवासियों को बजट सत्र 2025 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीवरेज लाइन की बड़ी सौगात दी है। शहर में बड़ा बस स्टैंड का भी निर्माण कार्य पारित किया गया है। निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा बजट सत्र 2024-25 में 22 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार डबल इंजन की सरकार प्रदेश में नए आयाम स्थापित कर रही है। निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कई वर्षों से लगातार ग्रामीणों की मांग थी कि निवाई से बनवाड़ा तक सड़क निर्माण का कार्य किया जाए। रोड का नवीनीकरण होने से 50 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। लगातार बजट में निवाई पीपलू को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जल्दी ही विधानसभा क्षेत्र में नई गौशाला खोलने का कार्य भी किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। भाजपा सरकार जिसका शिलान्यास करती है, इसका लोकार्पण भी करती है। हरियाणा की तरह आने वाले पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव में राजस्थान में कमल का फूल खिलेगा। कांग्रेस के पास केवल दो राज्य में अपनी सत्ता बची हुई है। दो राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी सनातन धर्म, आमजन की सुविधा के लिए लगातार कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।