Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Tonk Administration strict on rumors of gas crisis Collector said action will be taken against black marketin
{"_id":"69b2c3109af44004c808e75a","slug":"tonk-news-dm-sp-confrence-tonk-news-c-1-1-noi1342-4041414-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"LPG Crises: गैस संकट की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर बोलीं- घरेलू LPG की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crises: गैस संकट की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर बोलीं- घरेलू LPG की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 08:11 PM IST
Link Copied
मध्य पूर्व एशिया में तनाव के बीच गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच टोंक जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। गुरुवार को जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तथा गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर कक्ष में बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
'घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारू'
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि 9 मार्च से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में भी रसोई गैस की निर्बाध और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है ताकि आवश्यक सेवाओं पर कोई प्रभाव न पड़े।
निगरानी के लिए बनाई गई संयुक्त समितियां
घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीओ, पुलिस उपाधीक्षक और रसद विभाग के अधिकारियों की संयुक्त निगरानी समितियां गठित की हैं। ये समितियां गैस सिलेंडरों की स्टॉकिंग, परिवहन और वितरण की निगरानी करेंगी तथा कालाबाजारी या अन्य अवैध उपयोग पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करेंगी।
कालाबाजारी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, राज्य हेल्पलाइन 181 और उपभोक्ता मामले विभाग के हेल्पलाइन नंबर 14435 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।