Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Tonk News: Sachin Pilot calls Union Budget disappointing, says game of figures, no relief for farmers
{"_id":"697f7715f86634a6af0c2ed0","slug":"tonk-news-sachin-pilot-reaction-on-budget-tonk-news-c-1-1-noi1342-3905727-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tonk News: केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए बोले पायलट- बजट केवल आंकड़ों का खेल, गरीब जनता को राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए बोले पायलट- बजट केवल आंकड़ों का खेल, गरीब जनता को राहत नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 08:10 AM IST
Link Copied
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को दिशाहीन एवं भ्रमित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि जब पिछले तीन वर्षों से पूंजीगत व्यय में हर साल लगभग एक लाख करोड़ रुपये की बचत हो रही है, तो बजट में केवल कागजी आंकड़े बढ़ाकर वाहवाही लूटने का प्रयास जनता को गुमराह करने जैसा है।
पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण और स्किल विकास योजना जैसी आम जनता से जुड़ी योजनाओं में सरकार लगभग 33 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं कर पाई, जिससे स्पष्ट है कि ग्रामीण गरीब सरकार की प्राथमिकता में नहीं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन में 50 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके क्योंकि केंद्र सरकार ने राज्यों को समय पर राशि हस्तांतरित ही नहीं की।
पायलट ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्यों का हिस्सा 41 प्रतिशत पर ही स्थिर रखा है, वहीं दूसरी ओर मनरेगा जैसी योजनाओं में राज्यों के 40 प्रतिशत अंशदान के लिए कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने मांग की कि राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 45 प्रतिशत की जानी चाहिए।
उन्होंने केंद्रीय बजट को राजस्थान के लिए अत्यंत निराशाजनक बताते हुए कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के लिए जल संसाधन मंत्रालय के बजट में एक रुपये का भी प्रावधान नहीं किया गया। इसके साथ ही 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में से एक भी राजस्थान को नहीं मिलना और पूर्व में स्वीकृत रेल लाइनों के लिए कोई ठोस बजट प्रावधान नहीं करना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार राजस्थान की जनता के प्रति असंवेदनशील है।
पायलट ने कहा कि किसानों के लिए भी इस बजट में कोई ठोस राहत नजर नहीं आती। उन्होंने केंद्र सरकार से बेरोजगारी पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने बजट को बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि यह शिक्षित और उच्च शिक्षित युवाओं को भी निम्न स्तर की छोटी-मोटी नौकरियों के लिए मजबूर करने वाला बजट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।