{"_id":"68b5739b4eebc7338d018e9f","slug":"video-families-who-donated-eyes-were-honored-at-igmc-shimla-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी शिमला में नेत्रदान करने वाले परिवार किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी शिमला में नेत्रदान करने वाले परिवार किए सम्मानित
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 03:51 PM IST
Link Copied
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में चल रहे नेत्ररोग पखवाड़े के तहत सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन परिवारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने परिजनों के निधन के बाद नेत्रदान कर समाज को नई रोशनी दी है। अब तक सैकड़ों दृष्टिहीन व्यक्तियों की जिंदगी नेत्रदान से बदल चुकी है और इसी जागरुकता को आगे बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है। कार्यक्रम के दौरान नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें मेडिकल विद्यार्थियों सहित कई प्रतिभागी हिस्सा लेकर रचनात्मक ढंग से नेत्रदान का संदेश देंगे। आईजीएमसी की प्राचार्या डॉ. सीता ठाकुर और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल राव इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नेत्रदान सबसे बड़ा दान है और इससे हजारों लोग अंधकार से निकलकर नई रोशनी पा सकते हैं। उन्होंने लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर इस मुहिम को सफल बनाना चाहिए। नेत्र रोग विभाग का लक्ष्य है कि पखवाड़े के जरिये अधिक से अधिक लोग नेत्रदान के लिए प्रेरित हों और जरुरतमंदों की जिंदगी में उम्मीद की किरण जगा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।