{"_id":"6a6db37e391a7d7828067045","slug":"video-jairam-thakur-phone-tapping-allegation-case-review-bjp-himachal-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: भाजपा की सरकार बनते ही केसों की होगी समीक्षा, फोन टैपिंग को लेकर सीएम सुक्खू पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: भाजपा की सरकार बनते ही केसों की होगी समीक्षा, फोन टैपिंग को लेकर सीएम सुक्खू पर लगाए गंभीर आरोप
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:21 PM IST
Link Copied
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो मौजूदा सरकार के दौरान दर्ज किए गए मामलों की पहली ही कैबिनेट बैठक में समीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मामलों को बिना ठोस आधार के दर्ज किया गया होगा, उन्हें निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से भाजपा नेताओं पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अधिकारी ने तथ्यों के बिना या दबाव में आकर मामले दर्ज किए हैं, तो भविष्य में उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर फोन टैपिंग कराने का भी आरोप लगाया। उनका दावा था कि भाजपा विधायकों के अलावा उनके सुरक्षा अधिकारियों (PSO) तथा कांग्रेस के कुछ विधायकों, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोन भी निगरानी में रखे जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।