{"_id":"6a5b264a667f6ad85f032618","slug":"video-ndrf-provided-disaster-management-training-to-students-at-bhattakufer-school-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भट्ठाकुफर स्कूल में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भट्ठाकुफर स्कूल में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:37 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्ठाकुफर में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने आपदा प्रबंधन पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान बचाव, सतर्कता और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने एनडीआरएफ की टीम का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा से घबराने के बजाय उसके लिए पहले से तैयार रहना और सही तरीके से बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर दयानंद ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए भूकंप, भूस्खलन, आग लगने और अन्य आपात परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चमियाना के उपप्रधान रतन ठाकुर, पंचायत के स्थानीय प्रतिनिधि, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।