{"_id":"69c14fbe8a799c06bf00655e","slug":"video-salute-to-the-martyrs-war-memorial-in-shimla-dedicated-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शहीदों को नमन... शिमला में बना युद्ध स्मारक किया समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शहीदों को नमन... शिमला में बना युद्ध स्मारक किया समर्पित
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:05 PM IST
अनाडेल में शिमला के पहले वार मेमोरियल (युद्ध स्मारक) का सोमवार को शहीदी दिवस पर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) ने समारोह का नेतृत्व किया और स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को नमन किया। इसके अलावा कार्यक्रम में सेना के उच्च अधिकारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेना के अधिकारियों ने कहा कि हर साल शहीदी दिवस और अन्य अवसरों पर वार मेमोरियल में शहीदों को याद करते हुए उनकी याद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 52 फीट ऊंचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज को भी समर्पित किया गया, जो राष्ट्र की एकता, गौरव और मातृभूमि की सेवा में सैनिकों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। यह विशाल तिरंगा अब आर्मी हेरिटेज म्यूजियम परिसर में एक प्रमुख और प्रेरणादायक स्थल के रूप में स्थापित हो गया है, जो शिमला के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मुख्यालय आरट्रैक के सैन्यकर्मी, स्टेशन यूनिट्स, पूर्व सैनिक और एनसीसी कैडेट्स ने भी पुष्पचक्र अर्पण समारोह में उपस्थित रहे और उन्होंने भारतीय सेना के वीर शहीदों को नमन किया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि वे अपने शहीदों के सम्मान, वीरता, बलिदान और देशभक्ति की समृद्ध परंपरा को सहेजने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता रखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।