{"_id":"69edf37986a497d0ad0a5be5","slug":"video-shimla-art-exhibition-by-three-female-artists-from-delhi-begins-at-gaiety-theatre-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: गेयटी थियेटर में दिल्ली की तीन महिला कलाकारों की चित्रकला प्रदर्शनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: गेयटी थियेटर में दिल्ली की तीन महिला कलाकारों की चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 04:44 PM IST
गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में रविवार को सीरिन स्ट्रोक्स चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें दिल्ली की रहने वाली तीन महिला कलाकरों ने अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया है। इसमें गुड़गांव की रहने वाली कलाकार स्वागतिका मोहंती द्वारा बनाई गई डॉट पेंटिंग लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। इसमें कलाकार ने डॉट के माध्यम से प्रकृति के सौंदर्यीकरण का मिश्रण दर्शाया है। इस शैली को स्टिपलिंग और पॉइंटिलिज्म कहा जाता है। इसके अलावा प्रदर्शनी में नोएडा की रेनू उमराव द्वारा वॉटरकलर और एक्रेलिक शैली के चित्रों को प्रदर्शित किया है। वहीं दिल्ली की मोनिका सिंह ने लोकाधुनिक कला के चित्र बनाए हैं जिसमें इन्होंने समकालीन और लोक कला का मिश्रण दर्शाया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनी में हाथ से बने उत्पाद स्लिंग बैग, क्लच, टोट बैग, मेज के लिए छोटी पेंटिंग्स, बुकमार्क सहित अन्य चीजें भी बिक्री के लिए रखी गई है। 30 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में करीब 200 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं जिनका मुल्य 500 रुपये से 20 हजार रुपये तक रखा गया है। कलाकार स्वागतिका मोहंती ने बताया कि शिमला में यह इनकी पहली प्रदर्शनी है इससे पहले वह देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित प्रदर्शनियों में भाग ले चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।