{"_id":"6996cb84de7383b64f075753","slug":"video-shimla-rally-was-organised-against-drug-abuse-in-sunni-mla-vikramaditya-singh-also-participated-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: सुन्नी में नशे के खिलाफ रैली का आयोजन, विधायक विक्रमादित्य सिंह भी रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सुन्नी में नशे के खिलाफ रैली का आयोजन, विधायक विक्रमादित्य सिंह भी रहे शामिल
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 04:01 PM IST
वीरवार को सुन्नी में नशे के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्थानीय विधायक विक्रमादित्य सिंह ने किया। इस रैली में नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई और समाज से इसे खत्म करने का आह्वान किया गया। रैली में सुन्नी के सभी उच्चाधिकारी, जिनमें एसडीएम और तहसीलदार भी शामिल थे। इन सभी अधिकारियों ने नशे के खिलाफ इस जन आंदोलन को अपना समर्थन दिया और इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और युवाओं को इसकी चपेट से बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। इस रैली में भारी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने नशे के खिलाफ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।