{"_id":"6a4ccdb150075939fe004e4e","slug":"video-shimla-tehbazari-protest-against-municipal-corporation-action-harish-janartha-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नगर निगम कार्रवाई के विरोध में तहबाजारियों का धरना, विधायक हरीश जनारथा से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नगर निगम कार्रवाई के विरोध में तहबाजारियों का धरना, विधायक हरीश जनारथा से लगाई गुहार
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:28 PM IST
राजधानी शिमला में नगर निगम की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को तहबाजारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में तहबाजारी विधायक हरीश जनारथा से मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
तहबाजारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम बिना पर्याप्त संवाद और वैकल्पिक व्यवस्था के कार्रवाई कर रहा है, जिससे उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि वर्षों से आजीविका चला रहे लोगों के हितों की अनदेखी की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने विधायक से मांग की कि नगर निगम की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और इस पूरे मामले का ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे रोजी-रोटी पर असर न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों से बातचीत करनी चाहिए।
विधायक हरीश जनार्था ने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आजीविका से जुड़े मामलों का समाधान बातचीत और सहमति से होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।