{"_id":"6a7f0fdc62fc320ba00e5777","slug":"video-transport-corporations-electric-bus-stopped-in-chandigarh-commotion-ensues-for-half-an-hour-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चंडीगढ़ में रोकी परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस, आधे घंटे तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चंडीगढ़ में रोकी परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस, आधे घंटे तक हंगामा
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:23 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ से ऊना के लिए शुक्रवार सुबह 10:20 बजे निर्धारित एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस सेवा को कथित तौर पर सीटीयू के सुपरवाइजर ने रोक दिया। बस के चंडीगढ़ पहुंचने के बाद संबंधित अधिकारी ने एचआरटीसी कर्मचारियों को बस का संचालन नहीं करने दिया। इसके पीछे बस के पास ऑर्डिनरी परमिट होने का हवाला दिया गया। इसको लेकर बस अड्डे पर आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। एचआरटीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीटीयू प्रबंधन को संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निगम ने कहा कि किसी निर्धारित सार्वजनिक परिवहन सेवा को इस तरह मौखिक आदेश देकर रोकना उचित प्रक्रिया नहीं है। एचआरटीसी की ओर से सीटीयू प्रबंधन की गई शिकायत में कहा गया है कि यदि बस के परमिट, रूट अथॉराइजेशन और संचालन को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आधिकारिक माध्यम से उठाया जाना चाहिए। सुपरवाइजर को बिना किसी वैध कानूनी व प्रशासनिक आदेश के एचआरटीसी की सेवा रोकने का अधिकार नहीं है। निगम ने कहा कि संबंधित अधिकारी की ओर से बस को रोकने के लिए कोई लिखित आदेश या स्पष्ट कानूनी आधार उपलब्ध नहीं कराया गया। एचआरटीसी के अनुसार निर्धारित बस सेवा बाधित होने से यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बस सेवा रुकने से निगम को आर्थिक नुकसान और उसकी कार्यप्रणाली की छवि प्रभावित होने की आशंका है। एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस को रोका गया है। सीटीयू प्रबंधन से सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।