{"_id":"5fca12a59836f30dcf50097b","slug":"sewer-water-entered-in-the-houses-in-agra","type":"video","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के शहर में 'गंदगी का सैलाब', यहां के हालात देखकर हैरान हो जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के शहर में 'गंदगी का सैलाब', यहां के हालात देखकर हैरान हो जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Dec 2020 04:12 PM IST
आगरा के राजामंडी, नाला काजीपाड़ा के बाद गुरुवार को लोहामंडी-नौबस्ता नाला भी चमड़े की कतरनों के कारण चोक हो गया। नाले का गंदा पानी नौबस्ता, लोहामंडी की बस्ती के घरों के अंदर एक से तीन फुट तक भर गया। नगर निगम की दो चेन मशीनें रात तक काम करती रहीं, लेकिन कतरनों से चोक नाला खुल नहीं पाया। नाले से सटी बस्ती के घरों में बदबूदार पानी भरने से खाना नहीं बन पाया। बदबू और गंदे पानी के कारण लोगों को रात में ही पास के उन घरों में जाना पड़ा जिनमें पानी नहीं भरा था। जिनका मकान दोमंजिला था वे ऊपर की मंजिल पर रहे। जिन लोगों के घरों में पानी भरा है वह तो परेशान हैं ही, अन्य लोग मुख्य रास्ते पर पानी भरने से परेशान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।