{"_id":"6a5792abb80b76cfcd01e352","slug":"video-13-year-old-girl-molested-uncle-and-niece-beaten-with-sticks-when-they-protested-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मामा- भांजी की डंडों से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मामा- भांजी की डंडों से पिटाई
आगरा के थाना कमलानगर के बल्केश्वर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी ने पड़ोसियों के छेड़छाड़ करने का विरोध किया। आरोपियों ने उससे अभद्रता की। मामा बचाने आए तो घर में घुसकर उनको डंडे से पीटा। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मामला मारपीट में दर्शा दिया। किशोरी ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले युवक आते जाते समय उसके ऊपर अश्लील टिप्पणी करते थे। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह घर के काम से जा रही थी। बिन्टू उर्फ शिवम, साहिल, रोहित, भूरा, सुमित और सुभाष ने उन्हें रोक लिया। अभद्र टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की। मामा बचाने आए तो उन्हें भी डंडो से पीटा। पूरी घटना का उनकी बहन ने छत से वीडियो बना लिया। घटना के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बुधवार को पीड़िता और उसके परिजन ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से मुलाकात की। थाना पुलिस पर छेड़छाड़ की बात हटवा कर दोबारा तहरीर लिखवाने का आरोप लगाया। उचित कार्रवाई की मांग की। डीसीपी सिटी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।