{"_id":"69d78ad1c7d845f85606ceb3","slug":"video-advanced-critical-care-unit-will-be-established-at-district-hospital-in-agra-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के जिला अस्पताल में बनेगी एडवांस क्रिटिकल यूनिट, बर्न वार्ड भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के जिला अस्पताल में बनेगी एडवांस क्रिटिकल यूनिट, बर्न वार्ड भी बनेगा
आगरा जिला अस्पताल में बनने वाली एडवांस्ड क्रिटिकल केयर यूनिट में संशोधन किए हैं। इसमें प्रसव कक्ष के बजाए अब बर्न वार्ड बनेगा। इमरजेंसी भी इसी में शिफ्ट होगी। अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिला अस्पताल में एडवांस क्रिटिकल केयर यूनिट बनेगी। ये पांच मंजिला भवन होगा। इसमें अभी तक प्रसव कक्ष और प्रसव ऑपरेशन थिएटर भी बनना था। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने इस पर आपत्ति लगाते हुए तर्क दिया कि जिला अस्पताल में प्रसव की सुविधा नहीं है, ये लेडी लॉयल में होते हैं। ऐसे में प्रसव कक्ष के स्थान पर बर्न वार्ड बनाया जाए। इसको शासन ने मंजूर कर लिया है। अब इसमें बर्न वार्ड भी बनेगा। यहां जले हुए मरीजों को लाभ मिलेगा। इसका निर्माण जीरियाट्रिक्स वार्ड के पास होगा। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है। 4586 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पांच मंजिला इमारत बनेगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि यूनिट के लिए डीपीआर बन गई है। इसका बजट सीधे एनएचएम के जरिये से आएगा। जल्द निर्माण कार्य होगा। आसपास के क्षेत्रों के अति मरीजों को भी इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।