{"_id":"692e9da85221ec6d240b4ee7","slug":"video-lives-at-risk-at-sikandra-highway-black-spot-no-safety-measures-2025-12-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-दिल्ली हाईवे का ब्लैक स्पॉट, IPS की बुआ की मौत के बाद भी नहीं सुधरे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-दिल्ली हाईवे का ब्लैक स्पॉट, IPS की बुआ की मौत के बाद भी नहीं सुधरे हालात
आगरा के थाना सिकंदरा के सामने डिवाइडर पर बनी रेलिंग के बीच बनी जगह हादसों को न्योता दे रही है। शुक्रवार को आईपीएस की बुआ की जान जाने के बाद भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम बनी होने के बावजूद रास्ते को बंद नहीं किया गया है। इस वजह से लोगों का आवागमन नहीं रुक सका है। इससे एक बार फिर हादसे की संभावना बनी हुई है। हाईवे पर एत्मादपुर से लेकर रुनकता तक ब्लैक स्पॉट पर रोजाना लोगों की जान जा रही है। रविवार शाम को आईएसबीटी के पास डिवाइडर से बाइक टकराने से दो मेडिकल छात्रों की जान चली गई थी। इससे पहले शुक्रवार को थाना सिकंदरा के सामने मथुरा में तैनात आईपीएस की बुआ की डिवाइडर के बीच से निकलने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया है। हाल ही में बनाई गई क्रिटिकल कॉरिडोर टीम भी रोड इंजीनियरिंग के साथ ही इस समय को दूर नहीं कर पाई है। सिकंदरा थाने के सामने ही रेलिंग हटी हुई है, जिससे लोगों का आवागमन होता है। वही दोनों तरफ से 60 और 80 किलोमीटर की स्पीड से आने वहां वाले वहां भी दौड़ते हैं। इसे हर समय लोगों की जान जाने का खतरा रहता है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।