{"_id":"6a294e9357484cd10807081f","slug":"video-train-passenger-dies-due-to-travelling-in-agra-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेन में सफर कर रहे व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, बेटे के सामने गई यात्री की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेन में सफर कर रहे व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, बेटे के सामने गई यात्री की जान
बोरीवली (मुंबई) से गोरखपुर जा रही अवध एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की रास्ते में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि देवी प्रसाद शर्मा अवध एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-2 में यात्रा कर रहे थे। उनकी सीट संख्या 25 थी, जबकि उनके पुत्र विजय शर्मा सीट संख्या 26 पर उनके साथ सफर कर रहे थे। वे बोरीवली से गोरखपुर जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक देवी प्रसाद शर्मा की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। स्थिति गंभीर होने पर उनके पुत्र ने रेलवे हेल्पलाइन पर संपर्क कर तत्काल चिकित्सीय सहायता की मांग की। शाम करीब 6.30 बजे जब अवध एक्सप्रेस आगरा के ईदगाह स्टेशन पहुंची तो रेलवे की ओर से डिप्टी एसएस तथा रेलवे चिकित्सक डॉ. शेर सिंह मीणा ने यात्री का परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सक ने देवी प्रसाद शर्मा को मृत घोषित कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।