{"_id":"682ef0f4068e25cf7a041ab8","slug":"video-abdakaranagara-ma-brakhasata-linamana-na-kaya-paratharashana-aatamathaha-ka-tha-catavana-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बर्खास्त लाइनमैनों ने किया प्रदर्शन, आत्मदाह की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बर्खास्त लाइनमैनों ने किया प्रदर्शन, आत्मदाह की दी चेतावनी
अंबेडकरनगर में बिजली विभाग में ठेके पर तैनात 385 लाइनमैनों को बर्खास्त कर दिया गया। गुरुवार को भी उन्होंने अपनी मांगों को लेकर अकबरपुर अधीक्षण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वह लगातार धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष बेवाना विवेक वर्मा, जेपी यादव, दिनेश सिंह, शिवांगी त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से दमकल वाहन और एंबुलेंस भी मंगवा ली गई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।