{"_id":"67f112d1574726d9bf071b41","slug":"video-abdakaranagara-ma-janasava-kathara-ma-ghasa-bthamasha-asalha-thakhakara-sacalka-sa-lkha-ka-lta-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबेडकरनगर में जनसेवा केंद्र में घुसे बदमाश, असलहा दिखाकर संचालक से लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबेडकरनगर में जनसेवा केंद्र में घुसे बदमाश, असलहा दिखाकर संचालक से लाखों की लूट
यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने असलहे के दम पर लाखों की लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
घटना भीटी थाना क्षेत्र के सेनपुर चौराहे की है। क्षेत्र के जोधपुर छितूनी निवासी सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि चौराहे पर शिवम तिवारी आनलाइन सेंटर के नाम से वह जनसेवा केंद्र और बैंक मित्र की दुकान चलाते हैं। वह देर रात 9.30 बजे दुकान पर पैसे का मिलान कर रहे थे। इसी बीच बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक से दो युवक आए। दोनों के मुंह पर मास्क लगा था। दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके दोनों अंदर आ गए।
इसके बाद उन पर असलहा तान दिया। उनसे रुपये मांगने लगे। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। असलहा ताने हुए अगले ही पल वह खुद ही काउंटर की दराज खंगालने लगे। दराज में रखा 3.5 लाख रुपये से भरा बैग उनके हाथ लग गया। उसे लेकर वह रफूचक्कर हो गए। उनके भागते समय पीछा करना चाहा तो उन्होंने बाहर से शटर गिरा दिया। शटर खोलने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इससे व दहशत में आ गए।
सत्येंद्र ने बताया कि उनके जाने के कुछ देर बाद वह हिम्मत करके बाहर निकले। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। जानकारी मिलने पर रात करीब 10.30 बजे एसपी केशव कुमार ने भी मौके पर जानकारी ली। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।