{"_id":"67f91d98a422b064dd015ce0","slug":"video-abdakaranagara-ma-thhapa-nakalna-ka-btha-gaha-ka-sakhana-ma-jata-kasana-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबेडकरनगर में धूप निकलने के बाद गेहूं को सुखाने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबेडकरनगर में धूप निकलने के बाद गेहूं को सुखाने में जुटे किसान
अंबेडकरनगर में बारिश की आशंकाओं के बीच शुक्रवार की सुबह धूप निकली तो किसानों ने राहत महसूस की। इसी के साथ किसानों ने खेत में रखे गेहूं के बोझ सुखाने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि मौसम विभाग अभी दो दिन तक उतार चढ़ाव होने की बात कह रहा है। उधर, तहसीलवार बारिश से हुए नुकसान के लिए टीम ने सर्वे कार्य शुरू किया है। इसके लिए सभी ब्लॉकों के एडीओ कृषि कार्यालय पर बीमा कंपनी इफ्को टोकियो के प्रतिनिधि पहुंचे। यहां किसानों से फसलों को हुए नुकसान के संबंध में प्रार्थना पत्र लिए। इसी के साथ टोल फ्री नंबर पर आने वाले शिकायतों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। इसके बाद संबंधित किसानों के खेतों में जाकर नुकसान का आंकलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।