{"_id":"672dd05963b0c2af4701583b","slug":"video-katahara-vathhanasabha-upacanava-bhajapa-na-pasatara-sa-kaya-kanara-kaha-ya-varathhaya-ka-sajasha-sapa-nata-na-bha-thaya-byana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कटेहरी विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने पोस्टर से किया किनारा, कहा- ये विरोधियों की साजिश, सपा नेता ने भी दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कटेहरी विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने पोस्टर से किया किनारा, कहा- ये विरोधियों की साजिश, सपा नेता ने भी दिया बयान
अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चर्चा में आया भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद से जुड़ा पोस्टर अब हट गया है। इसमें उनकी तरफ से लिखा था या तो अबकी जिताय दो या फिर टिकठी पर लिटाय दा। जिसका मतलब है कि अबकी बार या तो जिता दीजिए या मृत्यु शैय्या पर लिटा दीजिये।
जीवन मरण से जोड़कर लगा यह पोस्टर जितनी तेजी से वायरल हुआ उतनी ही तेजी से हट भी गया। अब शुक्रवार को भाजपा ने इस पोस्टर से किनारा कर लिया। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि यह विपक्षियों की साजिश है। मैने प्रत्याशी और उनके पुत्र से बात की है। उनकी तरफ से पोस्टर नहीं लगा है। उधर सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि जनता ओछी भावनाओं पर वोट नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के दीर्घायु की कामना की लेकिन कहा कि हार तय देख भाजपा कोई हथकंडा छोड़ना नहीं चाह रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।