{"_id":"6999abb889e974594c0ab064","slug":"video-manathaya-bugdhhana-para-abdakaranagara-ma-anathashaka-eva-shakashhamatara-na-saema-ka-jataya-aabhara-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ाने पर अंबेडकरनगर में अनुदेशक एवं शिक्षामित्रों ने सीएम का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ाने पर अंबेडकरनगर में अनुदेशक एवं शिक्षामित्रों ने सीएम का जताया आभार
अंबेडकरनगर में अनुदेशक एवं शिक्षामित्रों ने मानदेय में वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा परिवार के सम्मान और समर्पण का आदर करने वाला कदम बताया। पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 व अनुदेशकों का मानदेय 9000 से बढ़ाकर 17,000 रुपये किया जाएगा। इस वृद्धि से जिले के 1911 शिक्षामित्रों व 280 अनुदेशकों को फायदा मिलेगा। संगठनों के अनुसार इस इस निर्णय से अनुदेशक व शिक्षामित्रों को आर्थिक संबल मिलेगा, जिससे वे अधिक उत्साह, निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे सकेंगे। उनका कहना है कि यह कदम प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। शनिवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान आदर्श शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गौड़, जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष सूरज मौर्य, अनिल कुमार सिंह, विजय लक्ष्मी देवी, विश्वजीत सिंह व अन्य ने खुशी जाहिर की
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।