{"_id":"69f8751cd1e5b52c7f0c01a2","slug":"video-video-eka-ghata-ka-brasha-sa-shahara-haaa-pana-pana-nagarapalka-ka-khal-pal-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक घंटे की बारिश से शहर हुआ पानी-पानी, नगरपालिका की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक घंटे की बारिश से शहर हुआ पानी-पानी, नगरपालिका की खुली पोल
झमाझम बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलजमाव से स्थिति खराब हो गई। जलजमाव की समस्या से जूझ रहे कई मोहल्लों के लोगों को पूरे दिन घरों में कैद होना पड़ा। इस बारिश से नगर पालिका के जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई।
सोमवार की सुबह करीब एक घंटे की बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। नाले व नालियां ओवरफ्लो हो गई। दोपहर करीब 12 अचानक मौसम बदला और देर बारिश होने लगी। इससे जहां जलभराव की विकट समस्या बन गई वहीं शहर के टांडा और अयोध्या मार्ग पर जाम लग गया। यह स्थिति और विकराल हो गई क्योंकि इसी समय स्कूलों की छुट्टी हुई थी। ऐसे में बच्चों को पानी से होकर ही घरों को जाना पड़ा। हालात यह रहे कि सड़क के किनारे दो फीट पानी बह रहा था। कई दो पहिया वाहन के साइलेंसर में पानी घुसने से बंद हो गए।
कलेक्ट्रेट मार्ग पानी से लबालब
कुछ देर की तेज बारिश से कलेक्ट्रेट को जानी वाली सड़क पानी से लबालब हो गई। डीएम, सीएमओ, जिला अस्पताल, विकास भवन व दीवानी न्यायालय को जाने के लिए घुटने भर से होकर जाना पड़ा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी जलभराव रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।