{"_id":"682738411e10a414a20957bc","slug":"video-amatha-ma-jal-asapatal-ka-esaenasaya-ma-bharata-bcaca-ka-mata-parajana-na-kaya-hagama-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
यूपी के अमेठी में गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल के एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में भर्ती एक नवजात की शुक्रवार को मौत हो गई। मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
अमेठी के बरियापुर गांव निवासी अजय तिवारी की पत्नी महिमा तिवारी ने हाल ही में एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार को बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार को दिखाने लाए। जांच के बाद डॉक्टर ने नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे अन्य चिकित्सकों ने परिजनों को समझाते हुए शांत कराया। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं थे। बिना तहरीर दिए शव लेकर चले गए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि नवजात की तबीयत गंभीर थी। इसलिए, उसे ओपीडी से सीधे एसएनसीयू में भर्ती करके उपचार शुरू किया गया था। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच टीम गठित करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।