{"_id":"67ade0766a4671940c0a57d1","slug":"video-amethi-aparanae-yathava-bl-carajava-ka-naha-karana-cahae-aisa-bta-mahalo-sa-mafa-maga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: अपर्णा यादव बोलीं- चिरंजीवी को नहीं करनी चाहिए ऐसी बातें... महिलाओं से माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: अपर्णा यादव बोलीं- चिरंजीवी को नहीं करनी चाहिए ऐसी बातें... महिलाओं से माफी मांगें
अमेठी जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर चर्चा करते अभिनेता चिरंजीवी पर जमकर तंज कसा। मीडिया के सवालों का जवाब महाकुंभ में मारे गए लोगो के अखिलेश यादव द्वारा मांगे जा रहे आंकड़े के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने कुम्भ को लेकर बहुत अच्छी व्यवस्था की है।
देश ही नहीं विदेशों से भी बड़े बड़े उद्योगपति और नामचीन हस्तियां स्नान करने आ रही हैं। विपक्ष के लोग खुद कुम्भ में जाकर स्नान कर रहे हैं। सब लोग स्नान करके पुण्य प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने अभिनेता चिरंजीवी के विवादित बयान पर कहा कि इतने बड़े अभिनेता को ऐसा बयान नही देना चाहिए।
हमारे प्रधानमंत्री खुद सोच रहे है कि देश की बेटियां कैसे आगे बढ़ें। चिरंजीवी कहते हैं कि जैसे मैं महिला हॉस्टल का वॉर्डन हूं।इ स तरह की बात से उन्हें नही फर्क पड़ेगा लेकिन इसका असर नीचे की सोसाइटी पर पड़ेगा और वो सोचेंगे कि लड़का होता। इस तरह की बातों को उन्हें अपने बेटे से डिस्कस करना चहिये था उन्हें बाहर नहीं बोलना चाहिए था। उन्हें अपने घर की महिलाओं से माफी मांगना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।